Google Analytics —— Meta Pixel

मासूम की कलयुगी मां ने की हत्या, अपने ही बच्चे को गोबर के नीचे दबाकर ली जान

Crime News  : चित्तौरगढ़ के निकुंभ थाना क्षेत्र के बामनखेड़ी गांव में नवजात बच्ची को गोबर के नीचे दबाने वाली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस दिन बच्ची मिली थी उससे ठीक 24 घंटे पहले ही बच्ची का जन्म हुआ था। एक तरफ जहां मां ने अपनी बेटी को जान से मारने की नियत से छोड़ दिया. वहीं, पूरी तरह से ठीक होने के बाद बुधवार को बच्ची को बाल गृह ले जाया गया. जांच पूरी होने के बाद बच्ची को कानूनी तौर पर स्वतंत्र कर दिया जाएगा और उसके बाद ही वह गोद लेने की प्रक्रिया के लिए पात्र होगी।

यह भी पढ़ें:- आज बलौदाबाजार आएंगे कमिश्नर अलंग, SDM और तहसील कार्यालय का करेंगे निरीक्षण

एसपी राजन दुष्यन्त ने बताया कि 20 जून को निकुम्भ थाना अधिकारी यशवन्त सिंह सोलंकी को सुबह 11 बजे विक्रम मेघवाल नाम के व्यक्ति का फोन आया था कि एक लड़की लावारिस हालत में मिली है. पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि बच्ची गोबर से सनी हुई थी. उसे तुरंत निकुंभ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया। Crime News

स्टेशन अधिकारी तुरंत उसे चित्तौड़गढ़ अस्पताल ले आए, जहां उसे स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में रखा गया। उन्होंने बताया कि निकुंभ थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ असुरक्षित परित्याग का मामला दर्ज कराया गया है. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आशा सहयोगिनियों से पूछताछ की. लोकेशन एवं मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शांति बाई पत्नी लालचंद रावत को गिरफ्तार किया गया। Crime News

Back to top button
error: Content is protected !!