Google Analytics —— Meta Pixel

बिलासपुर में ‘आप’ की चुनावी शंखनाद, केजरीवाल ने कहा- BJP और कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूट लिया

Kejriwal in Bilaspur: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं। राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियां बढ़ गई है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान ने बिलासपुर के साइंस कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान CM केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाता है। BJP और कांग्रेस वालों ने लूट लिया है। पहले दिल्ली का यही हाल था। दिल्ली को CNG घोटाले के नाम से जाना जाता था।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने प्रशिक्षण शिविर के साथ फूंका चुनावी बिगुल, वर्चुअल जुड़कर मुख्यमंत्री ने किया सीधा संवाद

दिल्ली CM ने कहा कि बेइमानी मोदी करते हैं और जेल मनीष सिसोदिया जाते हैं। सिसोदिया ने शानदार स्कूल बना दिए। भाजपा ने 10 साल में भारत का बेड़ा गर्ग कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी नोटबंदी करके बोलते थे भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। भारत का प्रधानमंत्री पढ़ा लिखा होना चाहिए। भारत देश को चलाने के लिए पढ़ा लिखा होना जरूरी है। इस बीच केजरीवाल ने एक कहनी सुनाई और बताया कि अनपढ़ राजा ने कैसे महान देश का बेड़ा गर्क कर दिया। (Kejriwal in Bilaspur)

केजरीवाल ने PM मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक दिन देश में महामारी आई। चारों तरफ हाहाकार था। फिर राजा ने थाली और चम्मच बजवाई। महामारी खत्म नहीं हुई। राजा के दोस्त गुंडे थे। उसने देश की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को ही छेड़ दिया। ऐसे राजा को हटाकर फेंक देना चाहिए। मैंने सुना है कि आज कल वो स्टेशन पर चाय बेचते हैं। छत्तीसगढ़ वालों आपको फ्री की रेवड़ी, मुफ्त इलाज, मुफ्त बिजली,अच्छी शिक्षा चाहिए तो आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी होगी। क्योंकि सब कुछ महंगा हो गया है। (Kejriwal in Bilaspur)

उन्होंने कहा कि PM मोदी ने इतना टैक्स लगा दिया, इसलिए इतनी महंगाई है। दूध, चावल, लस्सी, हर चीज पर टैक्स लगा है। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 102 रुपए लीटर है, लेकिन इसकी कीमत 57 रुपए है। इसमें 45 रुपए ट्रैक्स ले रहे हैं। अंग्रेजों ने इतना टैक्स नहीं लगाया, लेकिन मोदी ने खाने पीने की चीजें भी नहीं छोड़ी। 75 साल में किसी ने इतना टैक्स नहीं लगाया। ये टैक्स लेकर बांट रहे हैं अपने लोगों को। इनके आदमी ने 34 हजार करोड़ का कर्जा ले लिया। उसने लौटाया नहीं तो उसका कर्ज माफ कर दिया गया। जबकि उसे जेल भेजना था। (Kejriwal in Bilaspur)

केजरीवाल ने कहा कि आपसे हर चीज में ये पैसे ले रहे हैं। और सब लुटा रहे हैं। भाजपा वालों ने 9 साल में लूट लिया। जितना कांग्रेस ने 75 साल में नहीं लूटा। उतना भाजपा ने 9 साल में लूट लिया। पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा कि देश को सब कुछ मिला, लेकिन सरकार चलाने वाले नेता नहीं मिले। हमारे पास पैसा नहीं है। गुंडे नहीं है। ये झूठे वादे करते हैं और हम गारंटी देते हैं। प्रधानमंत्री बोलते हैं कि हम फ्री की रेवड़ी बांटते हैं। 15-15 लाख रुपए देने का पापड़ किसे मिला ये PM को बताना चाहिए। हम जो रेवड़ी बांट रहे हैं वो आम लोगों को मिलता है, लेकिन आपने जो 15-15 लाख का पापड़ बेचा वो किसे मिला। इससे पहले दोनों मुख्यमंत्रियों ने मध्यप्रदेश में रैली की थी। (Kejriwal in Bilaspur)

Back to top button
error: Content is protected !!