Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी ने चुनावी तैयारियों में जुटने का किया आह्वान

Saptagiri Shankar Ulka: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का ने महासमुंद के सर्किट हाउस में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। विकासकार्यों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा भी की। शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का महासमुंद प्रवास पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें:- महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग की बड़ी पहल, पढ़ें पूरी खबर

महासमुंद आगमन पर संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। बाद इसके उल्का ने जिलेभर से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर काम कर रही है। सरकार के कामकाज से सभी वर्ग खुश है। क्षेत्र में पिछले साढ़े चार सालों में चहुंमुखी विकास कार्य कराए गए हैं। सरकार की योजनाओं से लोगों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बूथ स्तर पर राज्य सरकार के कार्यों को बताने की जरूरत है। (Saptagiri Shankar Ulka)

संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शासन की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज हर वर्ग के विकास के लिए भूपेश सरकार ने योजनाएं बनाई है। किसानों के लिए भी सरकार ने दर्जनों हितैषी फैसले लिए हैं। इसकी बदौलत राज्य में लगातार तेजी से खेती-किसानी में नया आधुनिक बदलाव आ रहा है। राज्य के किसान आधुनिक खेती की ओर भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। गोधन न्याय योजना से गौठान समितियां आर्थिक रूप से सशक्त तो बन ही रही हैं, इसके साथ ही आम ग्रामीणों और गोधन की सेवा से जुड़े लोग भी आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं। बिजली के बिल की समस्या को दूर करने के लिए ‘छत्तीसगढ़ बिजली बिल हाफ योजना’ से उपभोक्ताओं को उसके बिलों में राहत दी जा रही है। (Saptagiri Shankar Ulka)

तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरे की राशि 4 हजार रुपए किए जाने से संग्राहकों के चेहरे खिल उठे हैं और अब वे और अधिक उत्साह के साथ तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की इन योजनाओं को लोगोें के बीच प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। इस दौरान संसदीय सचिव और खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, वन विकास निगम के अध्यक्ष और बसना विधायक देवेंद्र बहादुर, सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी, छग राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता रावटे, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल, ढेलू निषाद, खिलावन साहू समेत जिलेभर के कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। (Saptagiri Shankar Ulka)

Back to top button
error: Content is protected !!