Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Rajkumar Sahu passed away: भाजपा जिला मंत्री राजकुमार साहू का हार्ट अटैक से मौत, क्षेत्र में फैली शोक की लहर

Rajkumar Sahu passed away: बलौदाबाजार जिले से एक दुःखद खबर सामने आ रही हैं। जिले के कसडोल निवासी भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री राजकुमार साहू का मौत हो गई है। कसडोल के इंदिरा कॉलोनी निवासी 47 वर्षीय श्री साहू की मौत हार्ट अटैक से हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार श्री साहू अपने निजी काम से पास के गांव गए थे, वही रास्ते में सीने में दर्द उठा। हॉस्पिटल ले जाने पर हार्ट अटैक से मौत हो जाने की बात कही गई। श्री साहू का व्यक्तित्व बहुत ही सादगी पूर्ण था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई हैं।

श्री साहू सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में काफी सक्रिय थे। वे साहू समाज कसडोल नगर के अध्यक्ष, कसडोल साहू समाज के तहसील अध्यक्ष व बलौदाबाजार जिला साहू समाज के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाया। तो वही राजनीतिक जिम्मेदारी के अंतर्गत भाजपा कसडोल मण्डल के महामंत्री, कसडोल मण्डल अध्यक्ष व अभी वर्तमान में बलौदाबाजार भाजपा जिला मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे।

श्री साहू के निधन पर साहू समाज के सभी पदाधिकारी व भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किये हैं। साथ ही प्रार्थना करते हुए कहा, परिवार वालों को इस दुःखद घडी को सहने की शक्ति प्रदान करें। (Rajkumar Sahu passed away)

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बदरा, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Back to top button
error: Content is protected !!