Google Analytics —— Meta Pixel

कूनो में एक और चीते की मौत, 4 महीने के अंदर 8 ने तोड़ा दम

Kuno Cheetah Death News: श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच एक और मेल चीते सूरज की मौत हो गई है। अफ्रीका से लाया गया मेल चीता का शव सुबह मिला।  बता दें कि कूनो में 4 महीने के अंदर अब तक 8 चीतों की मौत हो चुकी है। जबकि इसी हफ्ते में मरने वाला ये दूसरा चीता है। अधिकारियों ने बताया कि वे चीता सूरज की मौत के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को एक नर चीता तेजस की मौत हुई थी। बताया गया कि मादा चीता के साथ हिंसक लड़ाई में वह जख्मी हो गया था, जिससे उसकी जान गई थी।

यह भी पढ़ें:- BIG BREAKING : प्रेमसाय सिंह टेकाम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष

जानकारी के मुताबिक हाल ही में तेजस और सूरज चीते के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें तेजस की गर्दन पर गहरा घाव हो गया था। इसके बाद मंगलवार को उसकी मौत हो गई। वहीं इस संघर्ष में सूरज भी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका शुक्रवार को शव मिला। इसके अलावा अग्नि नाम का चीता भी घायल है। उसके पैर में फैक्चर है। बता दें कि भारत में 70 साल बाद चीतों की वापसी हुई थी। पहली खेप में नामीबिया से 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क लाया गया था। 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें बाड़े में रिलीज किया था। इसके बाद 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते कूनो लाए गए थे। यानी कुल मिलाकर नामीबिया और साउथ अफ्रीका से 20 चीते लाए गए थे। (Kuno Cheetah Death News)

वहीं नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया था। पहले तीन चीतों और फिर एक-एक कर 3 चीता शावकों की मौत हो गई। वहीं 14 जुलाई को एक और मेल चीते ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद कूनो में चीतों की संख्या अब 17 रह गई है। सबसे पहले 26 मार्च को नामीबिया से लाई गई मादा चीता साशा की किडनी इन्फेक्शन से मौत हुई थी। इसके बाद 23 अप्रैल को साउथ अफ्रीका से लाए गए चीता उदय ने दम तोड़ दिया था। वहीं 9 मई को दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता दक्षा की मौत हो गई थी। जबकि 23 मई को नामीबिया से लाई गई ज्वाला के एक शावक की मौत हुई। इसी तरह 25 मई को ज्वाला के दो और शावकों की जान चली गई। (Kuno Cheetah Death News)

वहीं 11 जुलाई को चीते तेजस की मौत हो गई थी। इसके बाद 14 जुलाई को चीता सूरज ने दम तोड़ दिया। लगातार हो रही चीतों की मौत की वजह से कूनो प्रबंधन पर सवाल उठा रहे हैं। चीतों की मौत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की थी। साथ ही चीतों को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने की सलाह दी थी। एक स्टडी के मुताबिक शिविर लगाने की वजह से 6.5% चीतों की मौत हुई। एक जगह से दूसरी जगह ले जाने यानी रिलोकेशन पर 7.5% चीतों की मौत होती है। ट्रैकिंग डिवाइस की वजह से 0.7% चीतों की मौत होती है। इन तीन वजहों से 15% चीतों की मौत होती है। यानी हर सात में से एक चीते की मौत इनकी देखभाल और रखरखाव के लिए किए गए बाकी इंतजामों की वजह से होती है। (Kuno Cheetah Death News)

स्टडी के अनुसार चीते की मौत का सबसे बड़ा कारण 53.2% शिकार होना है। इसके लिए शेर, तेंदुआ, लकड़बग्घे और सियार को मुख्य रूप से जिम्मेदार बताया गया है। स्टडी में बताया गया कि इनके अलावा वार्थोग, बबून, सांप, हाथी, मगरमच्छ, गिद्ध, जेबरा और यहां तक ​​कि शुतुरमुर्ग समेत कई अन्य वन्यजीवों ने भी चीतों को मारा है। चीतों के बच्चे बड़ी मुश्किल से बचते हैं। ये इस जानवर के विलुप्त होने की बड़ी वजह है। मध्यप्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल के प्रमुख जेएस चौहान का कहना है कि चीता शावकों के जंगल में जीवित रहने की संभावना 10-20% ही होती है।  (Kuno Cheetah Death News)

Back to top button
error: Content is protected !!