Google Analytics —— Meta Pixel

अजित पवार बने महाराष्ट्र के वित्त मंत्री, सभी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

Maharashtra Portfolios Division: महाराष्ट्र में जारी सियासी उतार-चढ़ाव के बीच शिंदे सरकार में शामिल हुए NCP के 9 मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। डिप्टी CM अजित पवार को वित्त और योजना विभाग का मंत्री बनाया गया है। जबकि छगन भुजबल को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया है। इसके अलावा, धनंजय मुंडे को कृषि, दिलीप वलसे पाटिल को सहकारी, अनिल पाटिल को पुर्नवास और आपदा प्रबंधन, संजय बनसोड़े को खेल और युवा मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें:- कूनो में एक और चीते की मौत, 4 महीने के अंदर 8 ने तोड़ा दम

इसी तरह अदिति तटकरे को महिला और बाल विकास, धर्मराव अत्राम को फुड एंड ड्रग विभाग, हसन मुश्रीफ को स्वास्थ्य और चिकित्सीय शिक्षा (हेल्थ एजुकेशन) मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। इधर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सामान्य प्रशासन, शहरी विकास, सूचना और प्रौद्योगिकी सूचना और जनसंपर्क, परिवहन, सामाजिक न्याय, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन समेत खनन विभाग दिया गया है। वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह, कानून और न्याय, जल संसाधन और लाभकारी क्षेत्र विकास समेत ऊर्जा विभाग मिला है। (Maharashtra Portfolios Division)

वहीं राधाकृष्ण विखे पाटिल को राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास विभाग, सुधीर सच्चिदानंद मुनगंटीवार को वानिकी, सांस्कृतिक गतिविधियां और मत्स्य पालन विभाग और चंद्रकांतदादा बच्चू पाटिल को उच्च और तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग और संसदीय मामले का विभाग दिया गया है। विजय कुमार कृष्णराव गावित को आदिवासी विकास, गिरीश दत्तात्रेय महाजन को ग्राम विकास एवं पंचायत राज और पर्यटन विभाग, गुलाबराव पाटिल को जल आपूर्ति और स्वच्छता, दादाजी दगड़ू भुसे को लोक निर्माण विभाग, संजय दुलीचंद राठोड को मृदा और जल संरक्षण विभाग सौंपा गया है। (Maharashtra Portfolios Division)

सुरेशभाऊ दगड़ू खाडे को रोजगार विभाग, संदीपन आसाराम भुमरे को रोजगार गारंटी योजना एवं बागवानी विभाग, उदय रवीन्द्र सामंत को उद्योग विभाग, तानाजी जयवंत सावंत को लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग और रवीन्द्र दत्तात्रय चव्हाण को सार्वजनिक कार्य (सार्वजनिक उपक्रमों को छोड़कर) विभाग मिला है। अब्दुल सत्तार को अल्पसंख्यक विकास और विपणन विभाग, दीपक वसंतराव केसरकर को स्कूल शिक्षा और मराठी भाषा विभाग, अतुल मोरेश्वर सावे को आवास, अन्य पिछड़ा और बहुजन कल्याण विभाग, शंभुराज शिवाजीराव देसाई को राज्य उत्पाद शुल्क विभाग और मंगल प्रभात लोढ़ा को कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार विभाग का जिम्मा दिया गया है। CM और डिप्टी CM के साथ मीटिंग में विभागों के बंटवारे का फैसला हो गया था। (Maharashtra Portfolios Division)

Back to top button
error: Content is protected !!