मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर ED और CBI को नोटिस, SC ने 28 जुलाई तक मांगा जवाब
SC on Manish Sisodia: आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की ED और CBI मामलों को लेकर दायर की गई जमानत याचिका पर सप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने दोनों एजेंसियों को नोटिस जारी कर 14 दिन में जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजाें की बेंच जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने मामले की सुनवाई की। बेंच ने कहा कि 28 जुलाई को एजेंसियों के जवाब सुनने के बाद सिसोदिया की याचिका पर विचार करेंगे।
यह भी पढ़ें:- अजित पवार बने महाराष्ट्र के वित्त मंत्री, सभी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा
दोनों मामलों में सुनवाई शुरू होते ही जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि आम तौर पर अदालत नीतिगत फैसलों में हस्तक्षेप नहीं करती है, लेकिन ये अन्य कारणों से नीति बनाने का मामला है। सिसोदिया की ओर से कोर्ट में पेश हुए सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मेरे क्लाइंट पर जो आरोप लगे हैं, उससे जुड़े कोई सबूत नहीं हैं। सिसोदिया की पत्नी बीमार हैं। ऐसे में उन्हें अंतरिम जमानत मिलनी चाहिए, जिससे वो अपनी पत्नी से मिल सकें। इस पर जस्टिस खन्ना ने कहा कि हमें सिसोदिया की पत्नी की बीमारी के बारे में पता है। हम यह भी जानते हैं कि उनकी बीमारी तेजी से बढ़ रही है। (SC on Manish Sisodia)
Supreme Court issues notice to respondents on Manish Sisodia bail pleas in connection with liquor policy irregularities case
SC lists the July 28 for hearing relating to interim relief
— ANI (@ANI) July 14, 2023
बता दें कि सिंघवी की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने पहले मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तारीख तय कर दी थी। हालांकि सिसोदिया के वकील ने कोर्ट से मामले की सुनवाई जल्दी करने की अपील की। इस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई 28 जुलाई तय की है। शराब नीति केस में सिसोदिया 139 दिनों से जेल में बंद हैं। CBI ने भ्रष्टाचार मामले में 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। वहीं ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत 9 मार्च को सिसोदिया की गिरफ्तारी की थी। दोनों मामलों में जमानत के लिए मनीष ने पहले हाईकोर्ट का रुख किया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 जुलाई को मनीष को जमानत देने से मना कर दिया था। (SC on Manish Sisodia)
Notice issued to both ED and CBI on Manish Sisodia's Bail plea, will give Interim Order on July 28th. ED had filled CAVEAT
Advocate Singhvi has informed the court that Sisodia's Wife already has mild paralysis and the disability is over 50%
ASG raises suspicion over the Report! https://t.co/9fHBZnDqAm
— Dr Ranjan (@AAPforNewIndia) July 14, 2023
इससे पहले ट्रायल कोर्ट भी 31 मार्च को मनीष को बेल देने से इनकार कर चुकी है। आखिर में मनीष ने 6 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। मनीष सिसोदिया फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं। 3 जून को हाईकोर्ट ने बीमार पत्नी से मिलने के लिए मनीष को 7 घंटे की जमानत दी थी। हालांकि वह मिल नहीं पाए थे। ED ने CBI की FIR कॉपी के आधार पर 22 अगस्त 2022 को शराब घोटाले में सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। करीब 10 महीने तक जांच-पड़ताल करने के बाद 1 जून को ED ने अपनी जांच पूरी की। ED ने इस मामले में चार चार्जशीट दाखिल की। फिलहाल दोनों मामलों में जांच अभी भी जारी है। (SC on Manish Sisodia)



