Google Analytics —— Meta Pixel

मिशन मोड में छत्तीसगढ़ BJP, अमित शाह ने नेताओं से किए सवाल-जवाब, पढ़ें पूरी खबर

Shah Raipur Tour: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर BJP एक्टिव मोड पर आ चुकी है, जिसकी कमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संभाल रखी है। शाह लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इस बीच वे शनिवार शाम को रायपुर पहुंचे, जिन्होंने देर रात ढाई घंटे तक BJP नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद आज सुबह कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कई वर्ग के लोगों ने शाह से मुलाकात की। 12 जातियों को जनजाति में शामिल करने और सहारा इंडिया परिवार का पैसा लौटाने पर लोगों ने गृहमंत्री का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें:- अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी यात्रियों से भरी बस, 17 लोगों की हुई मौत

बता दें कि कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उनका आभार जताया। प्रतिनिधि मंडल ने 12 जनजातियों को जनजाति समाज में शामिल करने, माहरा और महारा समाज को अनुसूचित जाति समाज में शामिल करने और सहारा निवेशकों के लिए रिफंड पोर्टल शुरू करने के लिए अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, चुनाव सह प्रभारी मनसुख मांडविया, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल उपस्थित रहे। (Shah Raipur Tour)

वहीं कार्यक्रम के दौरान BJP भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने शाह की मौजूदगी में राज्य के हर जिले में दो सहारा सहायता केंद्र शुरू करने की घोषणा की है। उनके मुताबिक ये केंद्र सहारा पीड़ितों को उनकी राशि दिलाने में मदद करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देर रात तक पार्टी नेताओं से चर्चा की है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया गया। अमित शाह की मौजूदगी में ही स्थानीय नेताओं ने डिनर किया। राजधानी में 5 जुलाई को शाह ने बैठक ली थी, उन्होंने नेताओं को टास्क दिए थे। (Shah Raipur Tour)

 शाह के साथ हुई बैठक में कमजोर सीटों पर भाजपा की स्थिति मजबूत करने, पूरे प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ नए सिरे से आंदोलन खड़ा करने, आदिवासी क्षेत्रों में सक्रिय राजनीतिक संगठनों को साधने, जीत के प्रबल दावेदार चेहरों को ही इस बार टिकट देने जैसे मसलों पर चर्चा हुई। कहा जा रहा है कि कुछ संगठनात्मक सुधारों को लेकर अमित शाह ने निर्देश दिए हैं, जिस पर वह फिर से रिव्यू कर सकते हैं। प्रदेश के पांचों संभाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाएं की जाएंगी। अगस्त के शुरुआती हफ्ते में रायगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा हो सकती है। इसे लेकर भी चर्चा की गई। शाह लगातार रायपुर आ रहे हैं। साथ ही तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। (Shah Raipur Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!