Google Analytics —— Meta Pixel

यात्रियों से भरी नाव डूबने से 15 लोगों की मौत, प्लेन क्रैश होने से गई 9 की जान

Indonesia Nava Incident: इंडोनेशिया में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, यात्रियों से भरी नाव डूबने से 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 19 लोग लापता हैं। इंडोनेशिया की नेशनल सर्च और रेस्क्यू एजेंसी के मुताबिक हादसा देर रात 12 बजे के बाद हुआ। सभी मृतकों की पहचान कर उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। वहीं हादसे में बचाए गए 6 लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नाव 40 लोगों के लेकर इंडोनेशिया के मुना आइलैंड की तरफ जा रही थी। इस दौरान ये हादसा हो गया। 

यह भी पढ़ें:- अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 5 की मौत, बस की चपेट में आने से 4 की गई जान

बता दें कि इंडोनेशिया में 17 हजार से ज्यादा आइलैंड है, जहां बोट डूबने जैसी घटनाएं आम है। इस तरह के हादसे के लिए अक्सर सुरक्षा नियमों का कमजोर सिस्टम जिम्मेदार होता है। पिछले महीने अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक भीषण नाव हादसे में करीब 100 लोगों की मौत हो गई थी। ये सभी लोग किसी शादी समारोह से लौटकर वापस आ रहे थे। ओवरलोडिंग के चलते नाव पलट गई। ये हादसा नाइजीरिया के नाइजर नदी में हुआ था। 2018 में लगभग 200 लोगों से भरी एक बोट उत्तरी सुमात्रा प्रांत में एक गहरे ज्वालामुखीय क्रेटर झील में डूब गई थी। उस हादसे में करीब 167 लोगों की मौत हुई थी। जहाज दक्षिण पूर्व सुलावेसी प्रांत की राजधानी केंदरी से लगभग 200 किमी दक्षिण में मुना द्वीप की एक खाड़ी के पार लोगों को ले जा रहा था। (Indonesia Nava Incident)

इधर, पोर्ट सूडान एयरपोर्ट पर सिविल एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। हादसे में चार सैन्यकर्मियों समेत 9 लोगों की मौत हो गई है। सेना ने बताया कि हादसा विमान में तकनीकी खराबी की वजह से हुआ। दुर्घटना में एक बच्ची की जान बच गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि सितंबर 2021 में सूडान की राजधानी खार्तूम में एक सैन्य विमान क्रैश हो गया था। हादसे में प्लेन में सवार लेफ्टिनेंट कर्नल सहित तीन अधिकारियों की मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई थी। बयान में कहा गया था कि बुधवार को अल-शेगीलाब के पास विमान क्रैश हो गया, जिसमें तीन अधिकारियों की मौत हुई। (Indonesia Nava Incident)

Back to top button
error: Content is protected !!