Google Analytics —— Meta Pixel

सीमेंट फैक्ट्री की लिफ्ट गिरने से 5 मजदूरों की मौत, हादसे के वक्त नीचे में कर रहे थे काम

Telangana Lift Accident: तेलंगाना में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, सूर्यापेट जिले में बनी एक सीमेंट फैक्ट्री में लिफ्ट गिरने से 5 मजदूरों की मौत हो गई है। लिफ्ट चौथी मंजिल से गिरी। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि सूर्यापेट के मेलाचेरुवु गांव में माय होम सीमेंट फैक्ट्री बनी है, जहां नई कंस्ट्रक्शन यूनिट में काम चल रहा था, तभी ये हादसा हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक मलबे में अभी कई और मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। घायलों में कई लोग यूपी और बिहार के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:- हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग तक फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा

वहीं घायलों को निकालने के लिए लिफ्ट के मलबे को गैस कटर की मदद से काटा गया। फैक्ट्री प्रशासन ने घायल मजदूरों की संख्या पर चुप्पी साध रखी है। कुछ घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक माय होम सीमेंट फैक्ट्री की यूनिट-4 में नया कंस्ट्रक्शन हो रहा था। वहां 5 मंजिल बन चुकी थी। मजदूर लिफ्ट में छठी मंजिल के लिए कंक्रीट मिक्स्चर ले जा रहे थे। तकनीकी खराबी आने के बाद लिफ्ट चौथी मंजिल पर फंस गई। लिफ्ट में जा रहे मजदूरों ने इसे ठीक करने की कोशिश की, लेकिन लिफ्ट नीचे गिर गई। (Telangana Lift Accident)

बता दें कि मेलाचेरूवरू पंचायत ने पिछले साल जुलाई में माय होम सीमेंट फैक्ट्री में यूनिट-4 बनाने की परमिशन खारिज कर दी थी। मीटिंग में फैक्ट्री प्रशासन से कहा गया था कि प्रोजेक्ट के 5% के बराबर राशि गांव के विकास के लिए रिलीज की जाए। जब तक फैक्ट्री फंड नहीं देगी, तब तक उसे कंस्ट्रक्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद भी काम चल रहा था, जो घोर लापरवाही और मनमानी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। (Telangana Lift Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!