Google Analytics —— Meta Pixel

सीएम बघेल का आज जगदलपुर दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल (Chief Minister Baghel) आज (8 अगस्त )को  राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:05 बजे रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘दास्तान ए आजादी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट अनवर ढेबर समेत शराब घोटाले से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, जानिए क्या है पूरा मामला

मुख्यमंत्री (Chief Minister Baghel) दोपहर 2:50 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर 3:30 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और विमानतल से सर्किट हाउस जाएंगे। सीएम बघेल शाम 6:00 बजे जगदलपुर में जिला चिकित्सालय में नेत्र विभाग अंबका लोकार्पण करने के बाद ‘सेहत बाजार’ मिलेट कैफे का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री (Chief Minister Baghel) रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।

यह भी पढ़ें:- Delhi Services Bill : दिल्ली सेवा बिल’ राज्यसभा में पास, समर्थन में मिले 131 वोट

Back to top button
error: Content is protected !!