Google Analytics —— Meta Pixel

CG Train Canceled: यात्रियों की परेशानी बढ़ी, रेलवे ने फिर रद्द की 10 ट्रेनें- देखें लिस्‍ट

CG Train Canceled: छत्तीसगढ़ में इन दिनों ट्रेन के रद्द हो जाने और लेट लतीफी से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। इसी बीच छत्तीसगढ़ से खबर आई है कि, रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 10 ट्रेनों को एक बार फिर से कैंसिल कर दिया है।

यह भी पढ़ें:- खड़े ट्रक के पीछे जा घुसा तेज रफ्तार टेंपो, हादसे में 10 लोगों की मौत

जो 22 अगस्त तक रद्द  (CG Train Canceled) रहने वाली है। रायपुर रेलवे मण्डल ने बिलासपुर–चांपा में चौथी लाइन का काम होने की वजह से 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 9 ट्रेनों को रेलवे प्रशासन ने रद्द कर दिया है। वहीं रेलवे प्रशासन ने प्रेस नोट रिलीज जारी करते हुए कहा है कि रेलवे प्रशासन के द्वारा बिलासपुर–चांपा सेक्शन में चौथी लाइन का काम किया जायेगा जो 22 अगस्त होगा जिसकी वजह से 10 ट्रेनों को 22 अगस्त के लिए रद्द किया गया है।

इस कार्य के दौरान बिलासपुर स्टेशन को नई लाइन चौथी लाइन से जोड़ने का कार्य किया जायेगा। त्योहारी सीजन में रद्द हो रही ट्रेनों की वजह से यात्रियों को असुविधा हो सकती है जिसके लिए प्रशासन ने सभी यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए जल्द ही ट्रेन शुरु होने का आश्वासन दिया है। (CG Train Canceled)

Back to top button
error: Content is protected !!