कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस MLA छन्नी साहू पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू पर युवक ने छुरे (Knife attack on MLA) से हमले की कोशिश की, लेकिन समय रहते युवक को सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीणों ने पकड़ लिया। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। हमले की कोशिश से महिला विधायक के हाथ में हल्की चोट आई है।

स्कूल के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंची थी विधायक
बताया जा रहा है कि विधायक छन्नी साहू ग्राम घोंघरा में स्कूल और महिला भवन के भुमि पूजन के बाद ग्रामीणों से संवाद के लिए मंच पर पहुंची। जैसे ही विधायक अपना भाषण शुरू करने जा ही रही थी कि अचानक शराबी युवक उनके मंच पर पहुंच गया। कोई समझ पाता कि क्या हो रहा है उसने अचानक छुरा निकाल कर विधायक पर हमला (Knife attack on MLA) करने की कोशिश की। युवक को सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़ें : मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान, छत्तीसगढ़ से ताम्रध्वज साहू, फूलोदेवी नेताम को मिली जगह
शराबी ने किया हमला, विधायक को आई चोट
बताया जा रहा है कि हमला करने वाला युवक शराब के नशे में धुत था। हालांकि हमला करने के तुरंत बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। विधायक छन्नी चंदू साहू के हाथ में हल्की चोट लगने की जानकारी उनके पति चंदू साहू ने दी है। (Knife attack on MLA)



