छत्तीसगढ़ सरकार के तार सट्टे से भी जुड़े : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Former Chief Minister Dr. Raman Singh) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक हम सरकार के शराब घोटाला, कोयला घोटाला और चावल घोटाला को गिनते थे। अब यह मालूम चला कि सरकार के तार सट्टा से भी जुड़े हुए हैं।
यह भी पढ़े :- विनोद वर्मा ने ED पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मेरे घर में कल डकैती हुई है, लूट हुई है, मुझे प्रताड़ित किया
डॉ. रमन सिंह (Former Chief Minister Dr. Raman Singh) ने कहा कि सरकार को मंथली मोटी रकम दिया जाता था, इसे प्रमाण और साक्ष्य के साथ ED ने पेश किया है। महादेव एप के नाम पर जुआ, सट्टा के प्रशिक्षण के लिए दुबई भेजा जाता था. यही कौशल उन्नयन सरकार कर रही है।
वहीं विनोद वर्मा के CD बंटवाए जाने के आरोप पर पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister Dr. Raman Singh) ने कहा कि CD लहराते हुए आप लोगों ने दिखाया था, इसमें हमारा हाथ है, या भूपेश जी का। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो पैसे जब्त हो रहे हैं, वह कांग्रेस वालों के पास से हो हैं। भाजपा वालों के पास नहीं। मोटी रकम कहां से ली जा रही है, ED ने प्रमाणित किया है और 75 करोड़ का हिसाब दिया है।



