Google Analytics —— Meta Pixel

ट्रक में मिला 400 पेटी शराब, चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा

महासमुंद. अवैध शराब (illicit liquor)पर महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है. सिघोडा पुलिस ने 400 पेटी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी ट्रक में पैरा भुसा के नीचे शराब छुपाकर झारखंड से बीजापुर ले जा रहे थे. जब्त शराब की कीमत 2304000 रुपए बताया जा रहा है. (illicit liquor)

पकडे़ गए आरोपियों में अजय कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी यूपी व बादल मंडल उम्र 25 वर्ष निवासी झारखंड के रहने वाले हैं. सिघोडा पुलिस ने इन्हें एनएच 53 पर रेहटी खोल चेक पोस्ट से वाहन चेकिग के दौरान पकड़ा है. पुलिस आरोपियो से 400 पेटी शराब, एक ट्रक, दो नग मोबाइल एवं 8100 रुपए नगद जब्त कर धारा 34(2), 59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर रही .(illicit liquor)

Back to top button
error: Content is protected !!