Google Analytics —— Meta Pixel

विहिप मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की बहनों ने SP समेत पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षासूत्र

VHP Matrushakti Durga Vahini: बलौदाबाजार में भाई बहन के सबसे पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन पर विश्व हिंदू परिषद की सहायक संगठन मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी की माताओं-बहनों ने हर साल की तरह इस साल भी सम्पूर्ण जन की सेवा और सुरक्षा में पूरी तत्परता से जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह समेत सभी पुलिस भाइयों को तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया। साथ ही आरती उतारकर रक्षासूत्र बांधा और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने नगर समेत जिलेभर में उनके द्वारा किया जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके और परिवार की खुशहाली, दीर्घ जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना की। (VHP Matrushakti Durga Vahini)

यह भी पढ़ें:- मोदी सरकार ने दी आम जनता को बड़ी सौगात, LPG Cylinders की कीमत में 200 रुपये की कटौती

उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं, नशे और जुएं के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाकर महिलाओं समेत पूरे जिलेवासियों के लिए खुशहाली और सुरक्षा का वर मांगा। इस अवसर पर प्रांत बलोपासना प्रमुख भारती ठाकुर, मातृशक्ति जिला संयोजिका आरती सराफ, सह संयोजिका लता सोनी, दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका गूंजा वर्मा, कल्पना पवार, दीप्ती केशरवानी, पूनम साहू, शैली अग्रवाल, रत्ना सोनी समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की माताओ बहनों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विहिप प्रांत सोशल मीडिया प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख हेमंत वर्मा, जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, जिला मंत्री राजेश केशरवानी, कोषाध्यक्ष शिवप्रकाश तिवारी, बजरंगदल जिला सहसंयोजक दीपक साहू और पलारी प्रखंड संयोजक द्वारिका साहू उपस्थित रहे। (VHP Matrushakti Durga Vahini)

Back to top button
error: Content is protected !!