Google Analytics —— Meta Pixel

CM बघेल ने चंपारण्य में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माणकार्यों का किया लोकार्पण

CM Bhupesh in Champaran: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंपारण्य के चम्पेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए निर्माणकार्यों का लोकर्पण किया। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने चम्पेश्वर महादेव का दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए चंपारण में 3 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से प्रभु श्रीराम की प्रतिमा, रामवाटिका, दीप स्तम्भ, भव्य प्रवेश द्वार, रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर, कैफेटेरिया, पर्यटन सूचना केन्द्र, गजीबो, लैंडस्केपिंग, बाउंड्रीवाल, विद्युतीकरण, प्लंबिंग कार्य, पब्लिक टायलेट और विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

यह भी पढ़ें:- बीजेपी का पलटवार, बोले गुप्ता – आरक्षण के नाम पर राजनीति कर रही भूपेश सरकार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रामायण महोत्सव में भी शामिल हुए। रामायण महोत्सव शासकीय स्कूल डगनिया चंपारण्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, लोकसभा सांसद दीपक बैज, विधायक धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुन्दर दास एवं राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नंदकुमार साय समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। (CM Bhupesh in Champaran)

इधर, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने स्वच्छता को बढ़ावा देने, संक्रमण की रोकथाम और अपशिष्ट प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छत्तीसगढ़ के 25 आयुष संस्थाओं को कायाकल्प आयुष-2023 का पुरस्कार प्रदान किया। इसी कड़ी में बिलासपुर संभाग से रायगढ़ जिले ने डिस्पेंशरी केटेगरी में सभी 3 और आयुष केन्द्र में 1 समेत सर्वाधिक 4 पुरस्कार अपने नाम किए।  डिप्टी CM सिंहदेव ने कहा कि पिछले कुछ सालों में प्रदेश की आयुष संस्थाओं में काफी बदलाव आया है। राज्य और केंद्र सरकार से इसके लिए लगातार सहयोग और राशि मिल रही है। उन्होंने इनका सदुपयोग करते हुए इन पद्धतियों का ज्यादा से ज्यादा लाभ लोगों तक पहुंचाने और आयुष संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में करने को कहा। (CM Bhupesh in Champaran)

उन्होंने कहा कि पूरे देश में पहली बार आयुष संस्थाओं के मूल्यांकन के बाद उन्हें पुरस्कार दिए जा रहे हैं, जिन संस्थाओं को आज पुरस्कार मिल रहा है वे अन्य संस्थाओं के लिए पथ प्रदर्शक बनने के साथ ही अपना स्तर लगातार आगे लेकर जाएं। बता दें कि स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का चार चरणों में मूल्यांकन के बाद उत्कृष्ट पाए गए 25 आयुष संस्थाओं का इन पुरस्कारों के लिए चयन किया गया था। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार आयुष संस्थाओं में स्वच्छता को बढ़ावा देने, संक्रमण की रोकथाम तथा अपशिष्ट प्रबंधन के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रदेश में कायाकल्प-आयुष का क्रियान्वयन किया जा रहा है। (CM Bhupesh in Champaran)

कलेक्टर ने दी आयुर्वेद विभाग को बधाई

छत्तीसगढ़ ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। कायाकल्प आयुष-2023 अंतर्गत राज्य में रायगढ़ जिले के 4 संस्थानों को स्थान मिलने पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने पूरे आयुर्वेद विभाग की टीम को बधाई दी। उन्होंने स्वच्छता, संक्रमण पर नियंत्रण और अपशिष्ट प्रबंधन के लिए किए गए कार्यों के लिए सभी आयुष संस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्यस्थल में अपने काम के प्रति गौरव को बढ़ाता है।

इन आयुर्वेद अस्पतालों को मिला पुरस्कार

कायाकल्प-आयुष के अंतर्गत डिस्पेंशरी श्रेणी में शासकीय आयुर्वेद औषधालय बर्रा को प्रथम, शासकीय आयुर्वेद औषधालय भेड़वन को द्वितीय और शासकीय आयुर्वेद औषधालय समकेरा को तृतीय स्थान मिला। इसी तरह आयुष सेंटर श्रेणी में आयुष केन्द्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कनकबीरा ने प्रथम पुरस्कार पाया। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रायगढ़ जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मीरा भगत को प्रशस्ति पत्र समेत पुरस्कार के रूप में प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा। (CM Bhupesh in Champaran)

Back to top button
error: Content is protected !!