Google Analytics —— Meta Pixel

सरोज ने आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान किया, अपनी बारी आई तो पत्र लिख रही – कांग्रेस

रायपुर। कांग्रेस (Congress) संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेत्री सरोज पाण्डेय ने पहले बयान दे कर आदिवासी समाज से आने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान किया था जब उसी सवाल के आधार पर मुख्यमंत्री ने उनसे प्रति प्रश्न किया तो मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर स्तर हीन राजनीति कर के झूठी संवेदना बटोरना चाह रही है।

यह भी पढ़े :- CG Weather : फिर बदेलाग मौसम, सितंबर में बंगाल की खाड़ी में नए सिस्टम के बनने की उम्मीद, जाने पूरी खबर

कांग्रेस  (Congress) संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरोज पाण्डेय ने प्रदेश कांग्रेस के 41वर्षीय अध्यक्ष जो दो बार विधायक रह चुके है वर्तमान मे लोक सभा से सांसद है जिनका छात्रजीवन से सुदीर्घ राजनैतिक अनुभव है उनको सिर्फ उनकी हाइट के कारण सरोज पाण्डेय ने बच्चा बता दिया ज़ब 41 वर्ष के विवाहित बाल बच्चे दार सांसद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को वे बच्चा बता सकती है तो वही सब तो उनके ऊपर भी लागू होगा।

सुशील आनंद शुक्ला  (Congress) नें कहा कि एक आदिवासी नेता कि कद काठी के आधार पर उनके लिए नस्लवादी टिप्पणी करना भाजपा कि फासीवादी मानसिकता को प्रदर्शित करता है.। सरोज पांडे कि टिप्पणी ने प्रदेश के आदिवासी समाज को अपमानित किया हैँ । भाजपा को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस आचरण के लिए समूचे आदिवासी समाज से माफ़ी मांगे। कांग्रेस संचार प्रमुख ने कहा कि भाजपा आदतन आदिवासियों का अपमान करती है। विश्व आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी समाज के अध्यक्ष को हटाने वाली भाजपा सब आदिवासी समाज के नेता का उनके शारीरिक कद के आधार पर मखौल उड़ा रही है। यह दीपक बैज नहीं पुरे आदिवासी समाज के शारीरिक सरंचना का मखौल है।

Back to top button
error: Content is protected !!