Google Analytics —— Meta Pixel

नेशनल हाईवे पर भयानक हादसा, खड़ी बस में ट्रेलर ने मारी टक्कर, 12 लोगों की मौत

Jaipur-Agra NH Accident: आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया, जब खड़ी बस में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी. इस दौरान बस में मौजूद श्रद्धालुओं में से घटनास्थल पर ही 12 लोगों की मौत हो गई. वहीं बस में बैठे अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बस भावनगर से मथुरा के लिए जा रही थी, जो कि रास्ते में रिफ्रेश टाइम के लिए रोकी गई थी. (Jaipur-Agra NH Accident)

यह भी पढ़े : ‘INDIA’ गठबंधन में फिर से खींचतान, AAP ने किया हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

रिफ्रेश टाइम के लिए 5 मिनट के लिए रुकी बस में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने मारी टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. पूरी घटना लखनपुर थाना इलाके के हंतरा गांव के पास की बताई जा रही है. हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है. (Jaipur-Agra NH Accident)

यह भी पढ़े :- Breaking News : जनसंपर्क विभाग में 5 अधिकारियों का संयुक्त संचालक व 14 अधिकारियों को उप संचालक पद पर हुई पदोन्नति, देंखे सूची

Back to top button
error: Content is protected !!