Google Analytics —— Meta Pixel

Private Schools Closed in Chhattisgarh : प्रदेश भर में कल बंद रहेंगे सभी निजी स्कूल

Private Schools Closed in Chhattisgarh :  छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे। दरअसल, आरटीई की राशि का भुगतान नहीं हुआ है। इन्ही मांगों को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़े : PM Modi Chhattisgarh Visit: पीएम मोदी के रायगढ़ दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें- क्या है रूट मैप

वहीं, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन 21 सितंबर को आंदोलन की तैयारी में भी है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का आरोप है कि शिक्षा विभाग ने उनके 250 करोड़ रुपये रोक दिये हैं। RTE का बकाया नहीं देने, पैसा बढ़ाने सहित आधा दर्जन अन्य मांगों को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि निजी स्कूलों को आरटीई की 250 करोड़ रा​शि नहीं मिली है। जबकि राज्य सरकार को ​शिक्षा के अधिकार ​अधिनियम (आरटीई) के तहत पात्र बच्चों को पढ़ाने के बदले पैसे देने का प्रावधान है। जबकि विभाग ने वर्ष 2020-2021 और 2021-22 की रा​शि अब तक जारी नहीं की है। रा​शि नहीं मिलने से छोटे स्कूलों के संचालन में परेशानी हो रही है। (Private Schools Closed in Chhattisgarh)

14 सितंबर को प्रदेश के सभी निजी स्कूलों को बंद रखा जाएगा। अगर इसके बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई तो 21 सितंबर को रायपुर में प्रदेश के सभी निजी स्कूल संचालक एकजुट होंगे और विभाग के ​खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। (Private Schools Closed in Chhattisgarh)

ये मांगें रखी गयी है

Back to top button
error: Content is protected !!