Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar News : सनातन हिन्दू धर्माचार्य सम्मेलन को लेकर अखिल भारतीय संत समिति एवं विश्व हिन्दू परिषद की हुई बैठक

Balodabazar News : जिला मुख्यालय बजरंग चौक स्थित श्री महावीर देव मंदिर में अखिल भारतीय संत समिति एवं विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में 24 सितंबर 2023 रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर कोनी बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले सनातन हिन्दू धर्माचार्य सम्मेलन के संबंध में जिले के सभी प्रखंडों भाटापारा बलौदाबाजार कसडोल पलारी सिमगा के धर्माचायों एवं पुजारी पुरोहित कथावाचक गुरू बैगा गुनिया पंडों संतों की बैठक आहूत की गई.

यह भी पढ़े : PM Modi Chhattisgarh Visit: पीएम मोदी के रायगढ़ दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें- क्या है रूट मैप

जिसमें महंत वेद प्रकाश जी स्वामी राजेश्वरानंद जी महंत दिलेश जी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में तेजी से हो रहे धर्मांतरण लव जिहाद जमीन जिहाद जनसंख्या असंतुलन गौतस्करी गौमांस का व्यापार धार्मिक -सांस्कृतिक आक्रमण बाहरी घुसपैठ एवं हिन्दू समाज पर बढ़ते अत्याचार के विरुद्ध सर्व हिन्दू समाज को जात पात से ऊपर उठकर मैं सर्व प्रथम हिन्दू हूँ के भाव से कार्य करने एवं समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस महा धर्म सम्मेलन में सम्पूर्ण संत पुजारी पंडा बैगा आचार्यों को एकत्रित कर सम्मिलित होने के लिए आह्वान किया. (Balodabazar News)

यह भी पढ़े : RBI Rule: होम लोन चुकाने के बाद भी बैंक नहीं लौटा रहे प्रॉपर्टी के पेपर, अब हर दिन की देरी पर मिलेगा 5000 रु मुआवजा

बैठक में विहिप जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी जिलामंत्री राजेश केशरवानी धर्माचार्य जिला प्रमुख पंकज शुक्ला धर्माचार्य सह जिला प्रमुख कथावाचक भोला महाराज सेवा प्रमुख लक्ष्मेंद्र अग्रवाल समरसता प्रमुख विनय गुप्ता तिलेश शर्मा पुणेश्वर तिवारी हरीश शर्मा कुलेश्वर शर्मा चित्रकांत तिवारी पलारी प्रखंड संयोजक द्वारिका साहू बलौदाबाजार प्रखंड संयोजक विनय धीवर, लोकनाथ,माधव शर्मा अश्वनी टंडन आदि उपस्थित रहे. (Balodabazar News)

Back to top button
error: Content is protected !!