Google Analytics —— Meta Pixel

CHHATTISGARH: मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में अब मिलेगी 25 लाख रुपए तक की सहायता

CHHATTISGARH: मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत अब राज्य के पात्र परिवारों को 25 लाख रुपए तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। पूर्व में इस योजना के तहत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को अधिकतम 20 लाख रुपए तक की राशि दी जाती थी।

यह भी पढ़े :- राज्यसभा से सर्वसम्मति से पास हुआ महिला आरक्षण बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने CHHATTISGARH विधानसभा के विगत मानसून सत्र में अनुपूरक बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए करने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए हुए अनुकरणीय कार्य: प्रियंका गांधी

CHHATTISGARH मुख्यमंत्री की इस घोषणा के अनुपालन में राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव द्वारा अनुमोदन के बाद सहायता राशि 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए करने की प्रशासकीय मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!