Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी में इंसानियत हुई शर्मशार, दरिदों ने नाबालिग को बनाया शिकार, 3 आरोपी गिरफ्तार…

Raipur Gang Rape Case : राजधानी में नाबालिग बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है. जहां रायपुर के मल्टीलेवल पार्किंग में मासूम के साथ 2 अलग-अलग दिन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़े :- राज्यसभा से सर्वसम्मति से पास हुआ महिला आरक्षण बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

नाबालिग लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अविनाश बहरा निवासी अरविन्द नगर, सिकंदर जैन निवासी कांकेर और गौरव राज निवासी आठिया को पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है. बता दें कि आरोपियों ने राजधानी के मल्टीलेवल पार्किंग में नाबालिग के साथ लगातार दो दिन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.

बताया जा रहा है कि मल्टीलेवल पार्किंग के गार्ड ने पहले मासूम से रेप किया. उसके बाद दूसरे दिन दूसरे आरोपी ने भी दुष्कर्म किया. वहीं एक अन्य आरोपी को सहयोगी की भूमिका को लेकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. (Raipur Gang Rape Case )

प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की पास के गांव की है। वह अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने यहां आई थी। ब्वॉयफ्रेंड उसे यहां छोड़कर चला गया था। इस बीच लड़की को अकेला पाकर आरोपी उसे गार्ड रूम में ले गए और फिर दुष्कर्म किया।

इस मामले में पुलिस ने अरविंद नगर निवासी 35 वर्षीय अविनाश बहरा, कांकेर निवासी 31 वर्षीय सिकंदर जैन और गौरव राज को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इनमें एक आरोपी मल्टीलेवल पार्किंग का ठेकेदार है। वहीं आरोपी लड़की के ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई। जांच उपरांत पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी। (Raipur Gang Rape Case)

Back to top button
error: Content is protected !!