Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh: रेलवे ने 21 ट्रेनों को फिर किया रद्द, आज से 9 अक्टूबर तक नहीं चलेंगी ट्रेनें

Train Cancel in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, रेलवे ने विकास कार्य और मेंटेनेंस का हवाला देते हुए छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 21 ट्रेनों को फिर कैंसिल कर दिया है। ये ट्रेनें 26 सितंबर से 9 अक्टूबर तक नहीं चलेंगी। SECR जोन के साथ ही दूसरे रेलवे जोन में डेवलपमेंट का काम चल रहा है। इसके तहत तीसरी और चौथी लाइन को जोड़ा जा रहा है। मेंटेनेंस के चलते लगातार ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। रेलवे की ओर से कहा गया है कि अलग-अलग सेक्शनों में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने और सुरक्षा संबंधी रखरखाव के लिए ट्रेन यातायात प्रभावित रहेगा।

यह भी पढ़ें:- India-Canada Tensions : श्रीलंका ने दिया भारत को समर्थन, कनाडा को कहा- आतंकियों का सुरक्षित ठिकाना

ये ट्रेनें रद्द

  • 08746/रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल आज से (26 सितंबर) 5 अक्टूबर तक रद्द। 
  • 08740/08739/बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल आज से (26 सितंबर) 5 अक्टूबर तक रद्द।  
  • 08729/रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल आज से (26 सितंबर) 5 अक्टूबर तक रद्द।  
  • 08701/08702/रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल आज से (26 सितंबर) 5 अक्टूबर तक रद्द।  
  • 08714/08715/इतवारी-बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल आज से (26 सितंबर) 5 अक्टूबर तक रद्द।  
  • 07805/07806/गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल आज से (26 सितंबर) 5 अक्टूबर तक रद्द।  
  • 07809/गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल आज से (26 सितंबर) 5 अक्टूबर तक रद्द।  
  • 08806/गोंदिया-वड़सा मेमू पैसेंजर स्पेशल आज से (26 सितंबर) 5 अक्टूबर तक रद्द।  
  • 08721/रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल आज से (26 सितंबर) 5 अक्टूबर तक रद्द।  
  • 08723/डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल आज से (26 सितंबर) 5 अक्टूबर तक रद्द।  
  • 08745/गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
  • 08730/डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
  • 07810/कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
  • 08808/वड़सा-चान्दा फोर्ट मेमू पैसेंजर स्पेशल 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
  • 08805/चान्दा फोर्ट-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
  • 08724/गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

वहीं बिलासपुर से चलने वाली 12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस 8 अक्टूबर को रद्द रहेगी। चेन्नई से चलने वाली 12852 चेन्नई-बिलासपुर-एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 3 और 10 अक्टूबर को बिलासपुर से चलने वाली 22819 बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बल्हारशाह-काजीपेट सिकंदराबाद जंक्शन-सुलेहल्ली-गुंटकल-रेनिगुंटा होकर रवाना होगी। 8 अक्टूबर को तिरुनेलवेली से चलने वाली 22820 तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रेनिगुंटा-सुलेहल्ली-गुंटकल-सिकंदराबाद- काजीपेट जं- बल्हारशाह होकर रवाना होगी। 9 अक्टूबर को बिलासपुर से चलने वाली 22819 बिलासपुर-एरणाकुलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बल्हारशाह-काजीपेट जंक्शन- सिकंदराबाद जंक्शन-सुलेहल्ली-गुंटकल-रेनिगुंटा जंक्शन होकर रवाना होगी। 

ट्रेन के बारे में पहले ही कर लें पता

ट्रेन रद्द होने से सभी सामान लेकर स्टेशन के लिए निकलने के बाद वापस आने में यात्रियों को भारी असुविधा हो सकती है। इससे अच्छा है कि स्टेशन जाने से पहले ही कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। रद्द, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए आपके पास एक स्मार्टफोन या लैपटॉप के साथ इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए। रद्द ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद Exceptional Trains ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन को चुनें। कैंसिल, रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट पर क्लिक करें और इसके बाद ही स्टेशन के लिए निकलें। तीनों लिस्ट चेक करके ही घर से बाहर निकलें। (Train Cancel in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!