Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश बघेल ने सड़क हादसे में घायल बीजापुर विधायक से की मुलाकात, जाना हाल-चाल

CM Meet Vikram Mandavi: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी और छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल से मुलाकात कर उनका हाल जाना और जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की ।गौरतलब है कि विधायक मंडावी 2 अक्टूबर को सड़क हादसे में घायल हो गए, जिससे उनके कंधे में चोट लगी है। मंडावी को सड़क हादसे के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें:- समाज के विकास में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

दरअसल, बीजापुर जिले में भी कांग्रेस की भरोसा यात्रा निकाली गई थी, जिसमें शामिल बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी सड़क हादसे का शिकार हो गए । जानकारी के मुताबिक भरोसे की यात्रा कार्यक्रम के दौरान बाइक रैली निकालते वक्त दो बाइक आपस में टकरा गई, जिसमें से एक बाइक को खुद विधायक चला रहे थे, जिसकी वजह से वे घायल हो गए, जिन्हें पहले बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें रायपुर रेफर किया गया। (CM Meet Vikram Mandavi)

भरोसा यात्रा के दौरान हुए घायल

बता दें कि हादसे में घायल होने से पहले वे कांग्रेस की भरोसा यात्रा में शामिल हुए थे। MLA बुलेट में सवार होकर जनता के बीच पहुंचे थे। मंडावी के कंधे की हड्डी फैक्चर हुई है। यह हादसा मोदकपाल थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक विधायक मंडावी बीजापुर से भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने कार्यकर्ताओं समेत जनप्रतिनिधियों के साथ मद्देड के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान मोदकपाल के पास बाइक से गिरने से विधायक विक्रम मंडावी घायल हो गए। मोदकपाल के पास ब्रेक मारने की वजह से वे अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गए। विधायक को चोट लगने के बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।  (CM Meet Vikram Mandavi)

Back to top button
error: Content is protected !!