CM भूपेश बघेल ने PSC परीक्षार्थियों के हित में लिया बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर

CM on PSC Candidates: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों के हित को देखते हुए आयोग की परीक्षाओं के दस्तावेज के विनिष्टिकरण की व्यवस्था में बदलाव लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में राज्य शासन द्वारा लोक सेवा आयोग को आयोग की परीक्षाओं की आंसर सीट और दस्तावेजों के विनिष्टिकरण के अवधि को दो साल किए जाने का प्रस्ताव भेजा है। गौरतलब है कि PSC परीक्षाओं की आंसर सीट और दस्तावेज के विनिष्टि किए जाने के कायदे कानून छत्तीसगढ़ राज्य में लंबे समय से चली आ रही है। इसमें बदलाव लाने के लिए मुख्यमंत्री ने आवश्यक निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें:- आज 5वीं बार छत्तीसगढ़ आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे, रायगढ़ में भरोसे का सम्मेलन में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री के निर्देश के परिप्रेक्ष्य में राज्य शासन द्वारा लोक सेवा आयोग को आंसर सीट और अन्य दस्तावेजों को विनिष्टिकरण की अवधि को दो साल तक बढ़ाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। बता दें कि मध्यप्रदेश के समय से ही CGPSC के परीक्षा दस्तावेज नष्ट करने का सिलसिला चला आ रहा था। अगर प्रस्ताव पास होता है तो राज्य बनने के पहले से चली आ रही व्यवस्था में बदलाव हो सकता है। अभी तक CGPSC के दस्तावेजों को नष्ट करने का कोई तय समय नहीं है। प्रस्ताव के मुताबिक CGPSC के दस्तावेज दो साल तक सुरक्षित रखे जाएंगे। इस प्रस्ताव के जरिए सरकार एक तरह से भरोसा दिलाने का प्रयास कर रही है कि अगर किसी तरह की कोई गड़बड़ी हुई है तो अभ्यर्थी के दस्तावेज सुरक्षित होंगे। उन्हें बतौर सबूत जांच में उपयोग किया जा सकेगा। (CM on PSC Candidates)
पीएससी अभ्यर्थियों के हित में मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel का बड़ा फ़ैसला
✅दस्तावेज़ विनिष्टीकरण की अवधि को दो साल किए जाने राज्य शासन ने पीएससी को भेजा प्रस्ताव
✅मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य शासन ने भेजा प्रस्ताव
✅राज्य बनने के पूर्व से चली आ रही व्यवस्था में बदलाव…
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) October 3, 2023
बता दें कि CM भूपेश बघेल की घोषणा के बाद जब इसका नोटिफिकेशन हो जाएगा, तब अगले सत्र से इसकी व्यवस्था होगी। यानी PSC की अगली भर्ती प्रक्रिया जब शुरू होगी, तब इस नियम को लागू किया जा सकेगा। इसका असर पिछली भर्ती प्रक्रिया पर नहीं पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में PSC इस समय चुनावी मुद्दा बन चुका है। हाईकोर्ट ने हाल ही में विधायक ननकी राम कंवर की याचिका को स्वीकार कर PSC को कड़ी फटकार लगाई थी। इससे पहले भी PSC के भर्ती विवादों में रही है। आम आदमी पार्टी ने भी रायपुर में इसे लेकर बड़ा प्रदर्शन किया था। साथ ही राज्य सरकार से जांच कराने की मांग की थी। (CM on PSC Candidates)



