Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा पत्र, विमान सेवा को लेकर किया अनुरोध

CM Bhupesh Letter Scindia: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद एयर रूट पर विमान सेवा के लिए अलायंस एयर से अनुबंध की अवधि बढ़ाने और बिलासपुर एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों में विमान सेवा शुरू करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने बंद किए गए बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर और बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा फिर शुरू करने का अनुरोध भी किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि जगदलपुर विमान सेवा के चलते बस्तर को देश के पर्यटन नक्शे में आने का मौका मिला है और बस्तर की संस्कृति राष्ट्रीय पटल पर उभरी है।

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश बघेल ने PSC परीक्षार्थियों के हित में लिया बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर

बिलासपुर से भी नागरिक सुविधाओं को देखते हुए प्रमुख शहरों से विमान सेवाएं शुरू होने की जरूरत है। पत्र में मुख्यमंत्री ने लिखा है कि देश के आम आदमी को सस्ती हवाई सेवा का लाभ दिलाने के लिए सरकार द्वारा प्रारम्भ की गयी रिजनल कनेक्टिविटी योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ में जगदलपुर और बिलासपुर एयरपोर्ट से घरेलू विमान सेवा शुरू होने से प्रदेश की जनता को सस्ती घरेलू विमान सुविधा उपलब्ध हुआ है। योजनांतर्गत विमान सेवाओं के संचालन के लिए एयरपोर्ट के विकास समेत RCS विमान सेवाओं के लिए निर्धारित वायबिलिटी गैप फंडिंग के समयबद्ध भुगतान की जिम्मेदारियों का निर्वहन राज्य शासन द्वारा प्रतिबद्ध रूप से किया जा रहा है।

आरसीएस योजना अंतर्गत सितम्बर 2020 में अलायंस एयर कम्पनी द्वारा उनके 72 सीटर विमान के माध्यम से रायपुर जगदलपुर हैदराबाद सेक्टर में नियमित घरेलू विमान सेवा संचालन प्रारंभ किया गया था, जो 03 साल तक निरंतर सफलतापूर्वक संचालित होती रही इस विमान सेवा से बस्तर जैसा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र राष्ट्रीय वैमानिकी पटल पर शामिल हुआ तथा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि के साथ स्थानीय संस्कृति का प्रचार प्रसार सम्पूर्ण देश में हुआ। आरसीएस योजनांतर्गत रायपुर जगदलपुर हैदराबाद सेक्टर में उड़ान सेवा के लिए विमान सेवा प्रदाता कम्पनी अलायंस एयर से योजना के प्रावधान अनुसार 03 वर्ष के लिए विमान सेवा संचालन का अनुबंध किया गया था, जिसकी अवधि सितम्बर 2023 में पूर्ण हो चुकी है।

ऐसे में वर्तमान में अलायंस एयर द्वारा रायपुर जगदलपुर- हैदराबाद आरसीएस उड़ान सेवा बंद कर दी गई है और राज्य शासन द्वारा अनुरोध किए जाने पर तदर्थ रूप से रायपुर जगदलपुर हैदराबाद सेक्टर में सामान्य विमान सेवा का संचालन किया जा रहा है, जिसे अन्य कोई लाभदायक आरसीएस वायुमार्ग / सेक्टर का प्रस्ताव प्राप्त होने पर विमान सेवा प्रदाता कम्पनी द्वारा बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्र फिर सस्ती घरेलु विमान सेवा के लाभ से वंचित हो जाएगी और क्षेत्र में पर्यटन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों का विकास अवरुद्ध हो जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को 4C-IFR श्रेणी में विकसित करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इस प्रक्रिया में एयरपोर्ट में 3C-IFR मापदण्ड अनुसार नाइट लैडिंग सुविधा के लिए लाईटिंग का कार्य किया जा रहा है। बिलासपुर एयरपोर्ट से विमान सेवाओं की संभावना को देखते हुए पूर्व में केन्द्र सरकार से पत्राचार द्वारा बिलासपुर से देश के अन्य प्रमुख शहरों के लिए विमान सेवा संचालन प्रारंभ करने और बंद किए गए बिलासपुर-इंदौर बिलासपुर और बिलासपुर भोपाल- बिलासपुर विमान सेवा फिर प्रारंभ करने का अनुरोध किया गया है।

आरसीएस योजना अंतर्गत बस्तर क्षेत्र में बीते 3 साल से सफलतापूर्वक संचालित हो रही विमानन सेवाओं के भावी संभावनाओं को देखते हुये अनुरोध है कि रायपुर जगदलपुर-हैदराबाद सेक्टर उान सेवा के लिए विमान सेवा प्रदाता कम्पनी अलायंस एयर से किए गए अनुबंध की अवधि में फिर 3 साल के लिए वृद्धि की जावे अथवा नवीन अनुवध किया जाए और बिलासपुर से देश के अन्य प्रमुख शहरों के लिए विमान सेवा संचालन प्रारंभ करने और बंद किए गए बिलासपुर-इंदौर बिलासपुर या बिलासपुर भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा फिर प्रारंभ करने की कार्रवाई पर विचार किया जाए, ताकि उड़ान योजनांतर्गत सफलतापूर्वक संचालित हो रहे विमान सेवा के माध्यम से देश-प्रदेश के आग नागरिक सस्ती घरेलू विमान सेवा का लाभ प्राप्त कर सके।

वैमानिकी क्षेत्र के माध्यम से स्थानीय विकास को प्रक्रिया निरंतर जारी रह सके। जगदलपुर एयरपोर्ट से प्रमुख शहरों के लिए विमान सेवा प्रारंभ किये जाने के प्रयास अंतर्गत विमानन सेवा प्रदाता कंपनी अलायंस एयर से अनुरोध करने पर उनके द्वारा संचालित दिल्ली- जबलपुर विमान सेवा का विस्तार जगदलपुर तक किए जाने की सहमति विमान के रिक्त सीटों के कीमत राशि की VGF के रूप में भुगतान करने की शर्त पर दी गई है। बस्तर क्षेत्र के विकास के लिए विमान सेवा के विस्तार के लिए राज्य सरकार द्वारा दिल्ली-जबलपुर जगदलपुर के विमान सेवा के लिए अलायंस एयर के शर्त अनुसार वीजीएफ  के भुगतान के लिए सहमति दी जा रही है, लेकिन प्रस्तावित विमान सेवा के वीजीएफ भुगतान पर छूट प्रदान किए जाने को लेकर केन्द्र सरकार से अनुरोध किया जाता है, ताकि बस्तर जैसे आदिवासी बाहुल्य और सांस्कृतिक रूप से सम्पन्न क्षेत्र में वैमानिकी सेवा का उत्तरोत्तर विकास समय हो सके।

Back to top button
error: Content is protected !!