Google Analytics —— Meta Pixel

सहायक शिक्षकों को दस्तावेज सत्यापन के बाद जारी किए जा रहे नियुक्ति पत्र, पढ़ें पूरी खबर

Assistant Teachers Appointment: लोक शिक्षण संचालनालय के मुताबिक सहायक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया के क्रम में सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के अनुसार रैंक और उपलब्ध पदों के आधार पर नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि आरक्षण नियमों के अनुसार अनारक्षित संवर्ग में सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को मेरिट में उनके रैंक अनुसार नियुक्ति दी जाती है। साथ ही अन्य संवर्गों में सिर्फ संबंधित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति दी जाती है। इसका मतलब है कि अगर अन्य पिछडा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी की मेरिट में रैंक सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी से ऊपर है, तो उसे अनारक्षित श्रेणी में नियुक्ति की पात्रता है।

यह भी पढ़ें:- आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के घर ED की छापेमारी, इस मामले में हो रही कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि नियुक्ति की कार्रवाई जल्द पूरा करने के लिए उपलब्ध पदों से ज्यादा अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया गया था। इस कारण सामान्य श्रेणी के कुछ ऐसे अभ्यर्थी जिनके रैंक अन्य पिछडा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के रैंक से नीचे थी, उन्हें अनारक्षित संवर्ग में नियुक्ति नहीं मिल पाई है, क्योंकि अनारक्षित संवर्ग के पद भर गए हैं। यहां स्पष्ट किया जाता है कि अनारक्षित संवर्ग में नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से उपर रैंक वाले किसी भी श्रेणी का कोई अभ्यर्थी नहीं छूटा है। अनारक्षित संवर्ग में नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी की अंतिम रैंक 2005 है। (Assistant Teachers Appointment )

अधिकारियों ने बताया कि अगर इस रैंक से उपर का कोई अभ्यर्थी नियुक्ति से छूटा है और दस्तावेज सत्यापन में उसे पात्र पाया गया है, तो ऐसा व्यक्ति संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकता है। शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में व्याख्याता पद का तृतीय चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग के बाद अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 5 अक्टूबर को सुबह 11ः00 बजे लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़, प्रथम तल, ब्लॉक-सी, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर में किया जाना है। लोक शिक्षण संचालनालय से मिली जानकरी के अनुसार जिन अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया हैं, वे अपना बुलावा पत्र विभाग के पोर्टल https://eduportal.cg.nic.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। (Assistant Teachers Appointment )

जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाऊपारा मुंगेली, मंहत जगन्नाथ दास उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लोरमी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पथरिया, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लालपुर थाना, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सरगांव, आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मोतिमपुर (अमरटापू) और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जरहागांव में शिक्षकीय समेत गैर शिक्षकीय कुल 65 पदों पर संविदा भर्ती के लिए 06 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए जिले के वेबसाइट mungeli.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है। (Assistant Teachers Appointment )

Back to top button
error: Content is protected !!