Google Analytics —— Meta Pixel

ज्योतिरादित्य सिंधिया गुजरात के दामाद हैं’, पीएम मोदी ने कही ये बात, पढे पूरी ख़बर

PM Modi Gwalior Visit:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर में सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित रहें. पीएम मोदी ने कहा कि दो वजहों से ग्वालियर से मेरा विशेष नाता भी है. एक तो मैं काशी का सांसद हूं और काशी की सेवा करने में, हमारी संस्कृति के संरक्षण में, सिंधिया परिवार की बहुत बड़ी भूमिका रही है. सिंधिया परिवार ने गंगा किनारे कितने ही घाट बनवाए हैं, BHU की स्थापना के लिए आर्थिक मदद की है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ग्वालियर से साथ मेरा एक दूसरा कनेक्ट भी है. हमारे ज्योतिरादित्य सिंधिया गुजरात के दामाद हैं. इस नाते भी ग्वालियर से मेरी रिश्तेदारी है.(PM Modi Gwalior Visit)

यह भी पढ़ें : गुजरात में ‘मौत’ का गरबा, 24 घंटे के अंदर 12 लोगों की गई जान

पीएम मोदी ने कहा, “सिंधिया स्कूल के 125 वर्ष होने पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई. आज आज़ाद हिंद सरकार का स्थापना दिवस भी है, मैं आप सभी को इसकी भी बधाई देता हूं.” उन्होंने कहा, “साल 2014 में जब देश ने मुझे प्रधानसेवक का दायित्व दिया तब मेरे पास 2 रास्ते थे- या तो सिर्फ तात्कालिक लाभ के लिए काम करें या दीर्घकालिक अप्रोच को अपनाएं. आज हमारी सरकार को 10 साल हो रहे हैं और इस दौरान देश ने दीर्घकालिक प्लानिंग के साथ जो फैसले किए वह अभूतपूर्व है.”

मोदी ने कहा, “भारत गरीबी भी दूर करेगा और विकसित भी बनेगा. आज का भारत जो भी कर रहा है वह मेगा स्केल पर कर रहा है. आपके सपने और संकल्प दोनों बड़े होने चाहिए. आपका सपना ही मेरा संकल्प है.” उन्होंने कहा कि “आज भारत सफलता की जिस ऊंचाई पर है वह अभूतपूर्व है. पूरे विश्व में भारत की धाक जमी हुई है. 23 अगस्त को भारत चंद्रमा पर वहां पहुंचा, जहां अब तक कोई देश नहीं पहुंच पाया था.”(PM Modi Gwalior Visit)

Back to top button
error: Content is protected !!