छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 740 नामांकन पत्र दाखिल, CM भूपेश बघेल 30 अक्टूबर को भरेंगे नामांकन

CG Nomination Second Phase: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पांचवे दिन कुल 372 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे अधिक रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस तरह विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 474 अभ्यर्थियों ने 740 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। पांचवे दिन बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में 12, जांजगीर-चांपा, भाटापारा में 10-10, बिल्हा, कुरूद में 9-9, सीतापुर, बिलासपुर, धरसींवा, गुण्डरदेही, दुर्ग ग्रामीण में 8-8, कोरबा, लोरमी, बेलतरा, रायपुर नगर पश्चिम, धमतरी, संजारी बालोद, दुर्ग शहर, वैशाली नगर, अहिवारा, बेमेतरा में 7-7, प्रेमनगर, प्रतापपुर, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, तखतपुर, मुंगेली, जैजैपुर, खल्लारी और रायपुर नगर उत्तर में नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
यह भी पढ़ें:- रायपुर उत्तर और पश्चिम विधानसभा में रचेगा इतिहास, महिला अधिकारियों को दी गई पूरी जिम्मेदारी
इसी तरह बिन्द्रानवागढ़, नवागढ़ में 6-6, मनेन्द्रगढ़, रामपुर, बिलाईगढ़, रायपुर ग्रामीण, आंरग, भिलाई नगर, साजा में 5-5, भटगांव, सामरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, धरमजयगढ़, कटघोरा, पाली तानाखार, मरवाही, मस्तूरी, चन्द्रपुर, पामगढ़, महासमुंद, कसडोल, अभनपुर, पाटन में 4-4, भरतपुर-सोनहत, कुनकुरी, खरसिया, कोटा, अकलतरा में 3-3, रामानुजगंज, सक्ती, बसना, राजिम और सिहावा में 2-2, बैकुण्ठपुर, जशपुर, सरायपाली, डौण्डीलोहारा में 1-1 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 अंतर्गत दूसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। प्रदेश में दूसरे चरण में हो रहे निर्वाचन के लिए प्रत्याशी 30 अक्टूबर 2023 तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। (CG Nomination Second Phase)
कर्मभूमि व यहीं निवास
क्षेत्र को समर्पित हर श्वास
पुनः आया हूँ लेकर आस
लेने आशीष व जन विश्वास
उज्ज्वल अंबिकापुर हेतु तन, मन व जीवन समर्पण के भाव के साथ जनाशीष की कामना से नामांकन पत्र दाखिल किया।
क्षेत्र व हर नेत्र में दिखे प्रेम, समर्थन, सहयोग, सद्भाव व स्नेह का कोटि-कोटि आभार। pic.twitter.com/7Derw1uHUg— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) October 27, 2023
31 अक्टूबर को होगी नामांकन पत्रों की संवीक्षा
दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवंबर हैं। दूसरे चरण में भरतपुर-सोनहत, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़ और खरसिया में मतदान होंगे। धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली और बसना में मतदान होंगे। (CG Nomination Second Phase)
पहले और दूसरे दोनों ही चरणों की 3 दिसंबर को मतगणना
खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी बालोद, डोंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर 2023 को मतदान होगा। पहले और दूसरे दोनों ही चरणों की मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी। (CG Nomination Second Phase)
माननीय मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel का हमारे नामांकन पत्र दर्ज करने के दौरान पहुंचने के लिए आभार व्यक्त करता हूँ। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने 5 वर्षों में जनता का दिल से काम किया है इसीलिए एक बार फिर से कांग्रेस की मजबूत सरकार बनने जा रही है। pic.twitter.com/GxJotD2D8V
— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) October 27, 2023



