Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के चुनाव में महादेव की एंट्री, असम के CM ने कहा महादेव लेंगे हिसाब

CM Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जांजगीर-चांपा के अकलतरा में रोड शो किया। इसके बाद मरौद और पकरिया में आयोजित स्वागत सभा में शामिल हुए। फिर पामगढ़ में रोड शो किया। वहीं धरदेई में आयोजित स्वागत सभा में शिरकत की। खरौदा और शिवरीनारायण में भी सभा की। इसके बाद वे बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने लोहर्सी में रोड शो किया और सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सारे जंगल कोई “अकबर” को दिया जा रहा हैं। इस देश में हम कभी भी बाबर और अकबर की राज को वापिस आने नहीं देंगे ।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh: कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू: JP नड्डा

दौरे के दौरान हिमंता ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे अनएम्प्लॉयड लड़का-लड़की जीवन में नहीं देखा। उनकी गारंटी खुद उनकी मां नहीं ले सकती, तो बाकी कौन भरोसा करेगा। उनके पास कोई काम-धंधा नहीं है, केवल घूमते रहते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में महादेव अपना हिसाब लेंगे। राहुल और प्रियंका गांधी देश में प्लेन में घूमते रहते हैं और बोलते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी हवाई जहाज में क्यों घूमते हैं। थोड़े दिन पहले उज्बेगिस्तान से घुमकर आए हैं, जहां बाबर का जन्म हुआ था। देश में लोग राम जन्मभूमि जा रहे हैं तो राहुल बाबर जन्मभूमि जाकर आ रहे हैं। (CM Himanta Biswa Sarma)

असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने महादेव सट्टा एप पर बयान देते हुए कहा कि पहली बार यह सुनने में आया है कि महादेव के नाम पर भी लूट किया गया है। अगर लूटना ही था तो महादेव के नाम का अपमान क्यों किया गया। एप को बघेल या हिमंता के नाम कर देते। लेकिन, उनके नाम का ऐप बनाकर महादेव को बदनाम कर दिया। छत्तीसगढ़ के लोग महादेव के भक्त हैं और चुनाव के पहले महादेव के भक्त हिसाब लेंगे। महादेव चुनाव के बाद अपना हिसाब लेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को व्यवसाय और रोजगार के लिए ऋण मिलेगा। उसमें 50% की सब्सिडी मिलेगी। भाजपा छत्तीसगढ़ के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान ₹3100 प्रति क्विंटल के हिसाब से एकमुश्त भुगतान खरीदेगी। 25 दिसंबर सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश के किसानों को साल 2016-17, 2017-18 यानी दो साल का बकाया बोनस की राशि एकमुश्त किसानों के खाते में ट्रांसफर होगा। (CM Himanta Biswa Sarma)

Back to top button
error: Content is protected !!