Google Analytics —— Meta Pixel

बृजमोहन के सामने किसी और को गुंडा कहना गुंडा शब्द का अपमान: CM भूपेश बघेल

CM Bhupesh on Brijmohan: छत्तीसगढ़ में पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण के BJP प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर हुए हमले को लेकर सियासत जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अग्रवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल पर कोई हमला नहीं कर सकता है, जो वीडियो दिख रहा उसमें तो वह खुद ही धक्का मार रहे हैं। दूसरी बात जो नरेंद्र मोदी जैसे को टेबल के नीचे घुसने के लिए मजबूर कर देता है। ऐसे बृजमोहन अग्रवाल को कोई धमकी और धक्का कैसे दे सकता है। CM बघेल ने कहा कि वो मजाक कर रहे हैं। CM बघेल ने कहा कि बृजमोहन चुनाव में पिछड़ रहे हैं। इसलिए सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो कामयाब नहीं होंगे। इन सारी चीजों से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के लोगों को डराने का काम कर रहे केंद्रीय नेता: PCC चीफ दीपक बैज 

बीजेपी ने कांग्रेस को गुंडा कहा है। इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बृजमोहन के सामने किसी दूसरे को गुंडा बोलना मतलब गुंडा शब्द का अपमान है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ओपी चौधरी और विष्णुदेव साय को बड़ा आदमी बनाऊंगा वाले बयान पर CM भूपेश मे कहा कि पद दिलाने के लिए जिताने की क्या जरुरत है। उनको वैसे भी दिल्ली में बड़ा पद दिलवा सकते हैं। उनको पहले खरसिया के लोगों ने नाकारा अब रायगढ़ के लोग नकारेंगे। वो अमन सिंह के प्रिय है और जो अमन सिंह है वह अडानी के खासम खास है। अडानी की बात को ना तो नंबर वन टाल सकते हैं ना नंबर 2। इसलिए उस पर जोर लगा रहे हैं। इस क्रोनोलॉजी को समझे आप। (CM Bhupesh on Brijmohan)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जातीय जनगणना होना चाहिए। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अपर क्लास सभी वर्गों में ऐसी बहुत सी जातियां हैं, जो आज के दौड़ में पिछड़ गई हैं। इसलिए सभी गणना होनी चाहिए। क्योंकि जब सबकी गणना होगी तभी सभी लोगो के विकास के लिए योजनाएं बन सकती हैं। वहीं बृजमोहन अग्रवाल मामले को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर दक्षिण से हार दिख रहा है। ये हार की बौखलाहट हैं। वे चाहते हैं कांग्रेस गलती करें। जनता के बीच वो रहे नहीं इसलिए उन्हें सुनना पड़ रहा। वे हार की बौखलाहट से कांग्रेस पर ठीकरा फोड़ना चाह रहे हैं। (CM Bhupesh on Brijmohan)

Back to top button
error: Content is protected !!