भूपेश कक्का की सरकार ने दुर्ग संभाग को बर्बाद कर दिया: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
Shah on CM Baghel: छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को 70 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, जिसके लिए कल शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रचार के आखिरी दिन बेमेतरा के साजा, जांजगीर-चांपा और कोरबा में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही BJP प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव समाप्त हो गया है। पहले चरण में भूपेश कक्का का सूपड़ा साफ हो गया है। पहले चरण के मतदान ने ये तय कर दिया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने वाली है। मुझे एक पत्रकार ने बताया कि सट्टेबाज भी अब कह रहे हैं कि सट्टेबाजी करने वाली ये सरकार छत्तीसगढ़ से जा रही है।
यह भी पढ़ें:- जहां सुरंग में फंसे हैं 40 मजदूर, उत्तरकाशी में आया भूकंप, महसूस किए गए तेज झटके
शाह ने कहा कि हमारे भाई ईश्वर साहू केवल एक प्रत्याशी नहीं हैं, बल्कि ये प्रतीक हैं न्याय की लड़ाई का। भूपेश कक्का की सरकार के कार्यकाल में ही साम्प्रदायिक तत्वों में भाई ईश्वर साहू के बेटे भुवनेश्वर को मार डाला था। भूपेश बघेल की सरकार ने इन्हें रुपये और नौकरी देने की कोशिश की। लेकिन इन्होंने इतनी गरीबी में भी वो सब ठुकराते हुए कहा कि मुझे केवल न्याय चाहिए। भाजपा सरकार भुवनेश्वर साहू की हत्या करने वाले हर व्यक्ति को चुन-चुनकर जेल में डालेगी। भूपेश कक्का के राज में बेमेतरा लव जिहाद का एक केंद्र बन गया था। साहू समाज, लोधी समाज और गोंड समाज की बेटियां इनके निशाने पर हैं, लेकिन भूपेश सरकार कुम्भकर्ण की नींद सो रहे हैं। उनको केवल आप और आपका वोट ही जगा सकता है। (Shah on CM Baghel)
भूपेश कक्का की सरकार ने दुर्ग संभाग को बर्बाद करके रख दिया है। रमन सिंह सरकार के समय ये संभाग शिक्षा का केंद्र बना हुआ था, पूरे छत्तीसगढ़ से युवा यहां शिक्षा ग्रहण करने आते थे।
लेकिन भूपेश कक्का की सरकार ने शिक्षा के इस केंद्र को सट्टे का केंद्र बना दिया।
– श्री @AmitShah… pic.twitter.com/OyR3MIQmlV
— BJP (@BJP4India) November 15, 2023
उन्होंने कहा कि भूपेश कक्का की सरकार ने दुर्ग संभाग को बर्बाद करके रख दिया है। रमन सिंह सरकार के समय ये संभाग शिक्षा का केंद्र बना हुआ था, पूरे छत्तीसगढ़ से युवा यहां शिक्षा ग्रहण करने आते थे। लेकिन भूपेश कक्का की सरकार ने शिक्षा के इस केंद्र को सट्टे का केंद्र बना दिया। भूपेश कक्का की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी और PSC भर्ती में हुए घोटालों से लोग इतने त्रस्त हो गए कि उन्हें रायपुर में निवस्त्र होकर जुलूस तक निकालना पड़ा। आजादी के बाद देश के किसी राज्य में ऐसा पहली बार हुआ। आप चिंता मत कीजिए। 3 दिसंबर को यहां भाजपा की सरकार बनने वाली है। मोदी जी ने आपको गारंटी दी है कि 1 लाख सरकारी पदों पर एक साथ पारदर्शी भर्ती करने का काम भाजपा सरकार करेगी। ये गारंटी पूरी होकर रहेगी। (Shah on CM Baghel)
मोदी जी ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भेजा और जहां पर चंद्रयान उतरा उस प्वाइंट का नाम 'शिवशक्ति' रख कर महादेव का सम्मान किया।
तो वहीं भूपेश कक्का ने सट्टे की एप का नाम महादेव रखकर उनका अपमान किया।
– श्री @AmitShah #छत्तीसगढ़_जीतेगी_भाजपा pic.twitter.com/WmQ4uS9306
— BJP (@BJP4India) November 15, 2023
भूपेश कक्का ने छत्तीसगढ़ को एक पिछड़ा राज्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
छत्तीसगढ़ को अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया था। रमन सिंह जी के शासन में हमने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाया।
भूपेश कक्का ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस पार्टी का ATM बनाकर रख दिया।
जब भी कांग्रेस पार्टी को… pic.twitter.com/C3rOGZB4eO
— BJP (@BJP4India) November 15, 2023
अमित शाह ने कहा कि हमने तय किया है कि छत्तीसगढ़ की हर माता को 5 साल तक 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का काम भाजपा सरकार करेगी। यहां हर विवाहित महिला को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये चेक के माध्यम से भाजपा सरकार देगी। सभी महतारी से मेरा निवेदन है कि भाजपा के कार्यकर्ता इस योजना का फॉर्म भरवा रहे हैं, आप फॉर्म भरकर अपना रजिस्ट्रेशन करा देना। भूपेश कक्का भी गारंटी देते हैं कि हम भी देंगे। जिनकी खुद की कोई गारंटी नहीं है, उनकी गारंटी का क्या मतलब रह जाता है। जबकि हमारा घोषणा पत्र नरेन्द्र मोदी की गारंटी है। हमने जो कहा है, हम वो करके दिखाएंगे। ये छत्तीसगढ़, भगवान राम का ननिहाल है और आपका भांजा 550 साल बाद अपने स्थान पर फिर से बैठने जा रहा है। कांग्रेस ने 70 साल तक राम मंदिर को अटकाया, लटकाया और भटकाया। मोदी जी ने अयोध्या में श्री राम मंदिर का शिलान्यास भी किया और 22 जनवरी, 2024 को प्राण प्रतिष्ठा भी करने जा रहे हैं। (Shah on CM Baghel)
कांग्रेस पार्टी ओबीसी विरोधी पार्टी है।
इतने वर्षों तक कांग्रेस ने कालेलकर कमीशन और मंडल आयोग पर अमल नहीं किया और जब मंडल कमीशन को लागू किया गया तो राजीव गांधी ने उसका विरोध किया।
कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया था। मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को… pic.twitter.com/TknFparuxF
— BJP (@BJP4India) November 15, 2023
तीन दिन पहले आपने दीपावली मनाई? लेकिन इस बार आपको 3 दीपावली मनानी है।
एक तो आप मना चुके हैं, दूसरी दीपावली 3 दिसंबर को कमल फूल की सरकार बनाकर मनानी है और तीसरी दीपावली 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मनानी है।
– श्री @AmitShah… pic.twitter.com/NFxumFqDmn
— BJP (@BJP4India) November 15, 2023