Google Analytics —— Meta Pixel

फिर से भूपेश बघेल ही करेंगे कर्जमाफी पर हस्ताक्षर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Bemetra: छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बेमेतरा और बलौदाबाजार में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी की गारंटी मतलब अडानी की गारंटी है। PM मोदी की गारंटी कहती है- अडानी जी, आपको जो भी चाहिए, आपका मित्र नरेंद्र मोदी आपके हवाले कर देगा। BJP ने जितना पैसा जनता से लिया है, हमें उतना ही पैसा किसानों, मजदूरों, महिलाओं और गरीबों की जेब में डालना है। अगर BJP अडानी को 1 रूपया देती है, तो यहां की जनता के खाते में 1 रूपया जाना चाहिए। क्योंकि हमें पता है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था इन्हीं किसानों, मजदूरों, महिलाओं और गरीबों से चलती है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के 70 विधानसभा सीटों पर मतदान कल, सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे वोट

राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने शुरू में ही निर्णय ले लिया था कि किसानों को धान के लिए 2500 रुपए/क्विंटल मिलेंगे। अगली बार जब हम मिलेगें तो आपको धान के लिए 3200 रूपए/क्विंटल मिलेंगे, क्योंकि ये निर्णय भी ले लिया गया है। PM मोदी ने अरबपतियों का 14 लाख करोड़ रूपया माफ कर दिया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। वहीं 5 साल पहले हमने आपसे कहा था कि छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्ज माफ होगा और लाखों किसानों का कर्ज माफ किया गया। हम एक बार फिर किसानों की कर्ज माफी का वादा कर रहे हैं, और कर्ज माफ करके दिखाएंगे। जिस दिन मैंने जाति जनगणना की बात शुरू की, उसी दिन से PM मोदी ने एक नए तरीके का भाषण देना शुरू कर दिया। वे पहले कहते थे- मैं OBC हूं। अब कहते हैं- देश में कोई जाति ही नहीं है, देश में सिर्फ गरीब हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि PM मोदी OBC वर्ग को देश में भागीदारी नहीं देना चाहते। (Rahul Gandhi in Bemetra)

राहुल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। हिंदुस्तान में पहली बार KG से लेकर PG तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी। हिंदुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, देश की रक्षा में कितना पैसा जाएगा, यह फैसला यही 90 अफसर लेते हैं। जबकि इन 90 अफ़सरों में से केवल 3 अफ़सर OBC वर्ग के हैं। अगर भारत सरकार 100 रुपए खर्च करती है, तो इनमें सिर्फ 5 रुपए का निर्णय ये OBC अफसर लेते हैं। इसलिए हमारी सरकार आते ही हम जाति जनगणना कराएंगे और आपका हक आपको वापस दिलाएंगे। जनता का ये प्यार बता रहा है कि छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जनसेवा जारी रहेगी। (Rahul Gandhi in Bemetra)

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने किसानों की नींव मजबूत कर दी है। किसान का कर्ज माफ हो गया है और धान का सही दाम मिलता है। अब हमारी योजना है कि जैसे ही 2024 में दिल्ली में सरकार बनेगी, हम यहां दो-तीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाएंगे। ताकि यहां का किसान जो भी फसल उगाए, वो सीधे विदेशों में बेचा जा सके और किसान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कीमत मिले। नरेंद्र मोदी जी जहां भी जाते हैं- मुझे गाली देते हैं, लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि मेरा लक्ष्य है जितना पैसा मोदी जी, अडानी को देंगे, उतना पैसा मैं किसान, मजदूर और गरीबों को दूंगा। असली राजनीति अरबपतियों की मदद करने से नहीं होती है, असली राजनीति किसान, मजदूर, गरीब और बेरोजगारों को मदद देने से होती है.. और मैं ये करके दिखाऊंगा। (Rahul Gandhi in Bemetra)

Back to top button
error: Content is protected !!