Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलियों ने की पुलिस की मुखबिरी करने के शक में युवक की हत्या

रायपुर । नक्सलियों ने एक फिर कायराना करतूत करते हुए युवक की हत्या कर दी. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला के लहरी गांव के रहने वाले युवक की नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर के शक में हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें:- 4 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में छाए रह सकते हैं ये मुद्दे, पढ़ें पूरी खबर

मिली जानकारी के अनुसार, फुटबाल खेलने गए युवक को नक्सली उठा ले गए थे, और गांव से कुछ दूरी नेलगोंडा रोड पर दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. घटना महाराष्ट्र के लहरी थाना क्षेत्र की है.

यह भी पढ़े :- अमेरिका से रायपुर आकर युवा मतदाता अभिषेक वर्मा ने किया मतदान, क्या आपने निभाई अपनी भूमिका ?

इधर, कांकेर के छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के अचिनपुर गांव में बीती रात नक्सलियों ने मोबाइल टावर के जनरेटर में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों एवं घटते जनाधार से बौखलाहट में आकर नक्सलियों द्वारा इस प्रकार घटना को अंजाम दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!