Google Analytics —— Meta Pixel

भिलाई में पुरानी रंजिश के चलते वारदात, छठ मनाकर घर लौटे युवक की गला रेतकर हत्या

Murder in Bhilai: छत्तीसगढ़ में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना हत्या, चाकूबाजी और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला दुर्ग जिले के भिलाई का है, जहां खुर्सीपार थाना क्षेत्र में छठ मनाकर लौटे 23 साल के विजय पासवान की उसके पड़ोसी भूषण साहू ने हत्या कर दी। विजय रविवार शाम को छठ मनाकर घर लौटा था। इसके बाद वो कबीर मंदिर जैतखंब के पास टहलने गया था। इसी दौरान भूषण ने कटर से उसका गला काट दिया और फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के 50 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में किया ज्यादा मतदान, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक विजय पासवान अपने बड़े भाई प्रकाश पासवान के साथ ठेका मजदूरी करता था। उसके घर के पास ही आरोपी भूषण साहू भी रहता है। भूषण नशे का आदी है और अपराधी किस्म का है। बताया जा रहा है कि भूषण और विजय के बीच पुरानी रंजिश थी। इसी बात को लेकर वो उसकी हत्या का प्लान बनाकर बैठा था। रविवार रात 9 बजे के करीब उसने विजय को अकेला घूमता देखा और कटर से उसका गला काट दिया। गला कटते ही विजय लहूलुहान होकर गिर गया। परिजन उसे फौरन अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हत्या के बाद से खुर्सीपार क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। लोगों में काफी गुस्सा है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। (Murder in Bhilai)

Back to top button
error: Content is protected !!