रायपुर में 1 दिसंबर को होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच, 1000 जवानों की होगी तैनाती
T20 Will Held Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में 1 दिसंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 मैच होगा। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले T20 क्रिकेट मैच के लिए 1 हजार से ज्यादा पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। ये फोर्स एयरपोर्ट से लेकर क्रिकेट स्टेडियम तक सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करेगी। इस आयोजन में सुरक्षा का जिम्मा रायपुर ग्रामीण के ASP नीरज चंद्राकर संभाल रहे हैं। ASP ने बताया कि क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने के लिए पूरी प्लानिंग की गई है।
यह भी पढ़ें:- वापस मुंबई इंडियंस में लौटेंगे हार्दिक पंड्या, गुजरात टाइटंस ने किया रिलीज
सुरक्षा के लिए 2 IG, 3 DIG, 10 SP और कमांडेंट स्तर के अफसर शामिल होंगे। इसके अलावा 30 एडिशनल SP समेत 75 TI मिलाकर करीब 1000 जवानों का फोर्स तैनात रहेगा। ASP नीरज चंद्राकर ने बताया कि अभी स्टेडियम में एंट्री के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था शुरू हो चुकी है। खिलाड़ियों के विशेष सुरक्षा के लिए एक एडिशनल SP पुलिस टीम के साथ मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में स्टेडियम समेत खिलाड़ियों के आने जाने वाले रूट में CCTV कैमरे की भी नजर होगी। इस आयोजन के लिए 100 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिससे असामाजिक तत्वों समेत संदिग्धों पर खास नजर रखी जाएगी। (T20 Will Held Raipur)
गाड़ी रखने के लिए पार्किंग की प्लानिंग
क्रिकेट स्टेडियम पहुंचने से लेकर वहां पर गाड़ी रखने के लिए पार्किंग की प्लानिंग की जा रही है, जिससे लोगों को कोई कंफ्यूजन न हो और वह सहूलियत से अपने निर्धारित गेट तक पहुंच जाए। इस आयोजन में पार्किंग की व्यवस्था और आम लोगों के लिए रूट मैप को रायपुर पुलिस जल्द जारी करेगी। ASP चंद्राकर ने बताया कि पुलिस होटलों में रुके लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा स्टेडियम के आसपास के मकानों पर नए किराएदारों से भी पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर अधिकारियों से मिले निर्देशों को पालन करवाया जा रहा है। मैच की टिकट पेटीएम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन ही बुक हो रही है। (T20 Will Held Raipur)
ये खिलाड़ी आएंगे रायपुर
रायपुर में होने वाले इस मैच में बड़े क्रिकेटर नहीं दिखेंगे। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की T20 सीरीज के लिए भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं। साथ ही ऋतुराज गायकवाड को उप कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और मुकेश कुमार रायपुर में क्रिकेट खेलते दिखेंगे। 1 दिसंबर को रायपुर में पहला T20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। इसके पहले जनवरी में पहला वनडे इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को एकतरफा मात दी थी। हालांकि इस स्टेडियम में IPL और रोड सेफ्टी क्रिकेट लीग के कई मुकाबले हो चुके हैं। (T20 Will Held Raipur)



