Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Election Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश-राजस्थान में भाजपा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, पढ़ें पूरी खबर

Election Results 2023 Live: मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। और तेलंगाना में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीतती दिख रही है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Election Result : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 7 मंत्री पीछे चल रहे हैं

आप सभी को बता दें, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में किसकी सरकार बनेगी, इसके लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में कांग्रेस तेलंगाना में बढ़त ले रही है। छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में बीजेपी आगे है। छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर बीजेपी ने लीड ले ली है। तीन राउंड की गिनती के बाद बीजेपी 50 और कांग्रेस 39 सीटों पर आगे चल रही है। राजस्थान में भी बीजेपी रुझानों में बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सरदारपुरा से आगे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान भी बुधनी से लीड कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने विजय बघेल पर बढ़त ले रखी है। 

Back to top button
error: Content is protected !!