Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : कॉलेज छात्रा पर युवक ने किया जानलेवा हमला, हमला कर हो गया फरार

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के कोटा नगर में शासकीय निरंजन केशरवानी कॉलेज कोटा में अध्यनरत छात्रा पर योगेश नामक युवक ने जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। हमले के बाद राहगीरों ने ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार, रोज की तरह छात्रा पढ़ाई के लिए निरंजन केशरवानी कॉलेज कोटा गई हुई थी।

यह भी पढ़े :- भाजपा सरकार में कानून का राज चलेगा, गुंडाराज नहीं- बृजमोहन

छात्रा जब कॉलेज से घर जा रही थी इसी दौरान अचानक योगेश ने छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में छात्रा के गले व सिर पर चोट आई हैं। युवक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया है। कोटा पुलिस मामले के जाँच में जुट गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!