Google Analytics —— Meta Pixel

स्टेज पर ममता बनर्जी के साथ झूमे सलमान खान, KIFF की ओपनिंग सेरेमनी में लगाए चार चांद

KIFF 2023: कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलिवुड के भाईजान सलमान खान भी पहुंचे। इस खास ओकेजन पर अनिल कपूर, महेश भट्ट, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा, सौरव गांगुली और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं। सभी सेलेब्स को ममता बनर्जी मंच तक इवेंट के शुभारंभ के लिए मंच तक लेकर गईं।

सलमान खान ने दूसरे सेलेब्स के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर फिल्म फेस्टिवल का आगाज किया। इसी बीच ममता बनर्जी का डांस देखकर सब दंग रह गए। सलमान खान के साथ बंगाल की सीएम स्टेज पर डांस करती दिखाई दीं। उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए।

सलमान खान के साथ ममता दीदी का डांस

(KIFF 2023) कार्यक्रम के दौरान सौरव गांगुली स्टेज पर आए और बताया कि कैसे सलमान खान से ये उनकी पहली मुलाकात है, कहते हैं कि “मेरे पसंदीदा कलाकार सलमान खान आपका कोलकाता में स्वागत है। यह संयोग ही है कि मैं उनसे पहली बार यहां पर्सनली मिल रहा हूं। इन सभी सालों में, यह पहली बार है जब मैं उनसे आमने-सामने मिल रहा हूं और जब मैंने उन्हें देखा तो मैंने उन्हें बताया भी कि ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम पहले कभी नहीं मिले।

यह भी पढ़े :- Cyclone Michaung Highlights : तबाही मचाने के बाद कमजोर पड़ा तूफान मिचौंग, असर अब भी बरकरार

5 दिसंबर से शुरू हो रहा कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (KIFF 2023) 12 दिसंबर तक चलेगा। इस फेस्टिवल का उद्घाटन समारोह कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचने पर सलमान खान का गायक और राजनेता बाबुल सुप्रियो ने स्वागत किया। सलमान खान मंगलवार रात को ही कोलकाता से मुंबई वापिस लौट गए।

Back to top button
error: Content is protected !!