Google Analytics —— Meta Pixel

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने मिलेट के प्रति लोगों को किया जागरूक, पढ़ें पूरी खबर

सूरज सोनी संवाददाता अनमोल न्यूज24 खरोरा : 38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (Tibetan Border Police Force) के द्वारा वाहिनीं मुख्यालय खरोरा में 09 दिसंबर को मिलेट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में 38वीं वाहिनीं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के पदाधिकारियों, एमिटी यूनिवर्सिटी और A.A.A.F.T. यूनिवर्सिटी के बच्चों द्वारा मोटे अनाज से बने विभिन्न प्रकार के व्यजनों के स्टाल लगाए गए। इन स्टाल के व्यंजनों को आगंतुकों द्वारा खाकर, उनकी भूरि-भूरि प्रसंशा की गई।

यह भी पढ़ें:- BSP ने लोकसभा सांसद दानिश अली को पार्टी से किया निष्कासित, जानिए क्या है पूरा मामला

सिद्धार्थ कुमार, सेनानी, 38वीं वाहिनी, भा.ति.सी.पु. बल द्वारा मुख्य अतिथि और सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए मिलेट के इतिहास समेत इसकी महत्ता के बारे में बताया गया और अपने दैनिक भोजन में कम से कम एक मोटा अनाज से बने व्यंजन को शामिल करने के लिए अनुरोध किया गया। OP यादव, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय (बैंगलुरू), भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा, इस प्रदर्शनी का उद्घाटन, रिबन काट कर किया गया। साथ ही सभी को अपने दैनिक भोजन में मोटे अनाज से बने व्यंजनों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए सभी उपस्थित गणमान्यों को ’’पोषक अनाज से पोषण’’ प्रतिज्ञा दिलवाई गई। (Tibetan Border Police Force) 

गजेन्द्र चन्द्राकर, सीनियर साइंटिस्ट, नोडल आफिसर फाॅर मिलेट, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, द्वारा प्रजेन्टेशन के माध्यम से मिलेट के बारे में लोगों को जागरुक किया गया। इस मिलेट प्रदर्शनी में जैक्सन थेरटिल, उप महानिरीक्षक, केन्द्रीय सीमांत, भा.ति.सी.पु. बल, डाॅ. एस. एम. अली, कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर, डॉ. सुशांत सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, डायरेक्टर रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट, एमिटी युनिवर्सिटी, डा. अमिता साख्या, असिसटेंट प्रोफेसर फूड एण्ड टेक्नाॅलोजी, एमिटी युनिवर्सिटी, बी.एस.एफ और अन्य पुलिस फोर्स के पदाधिकारी और प्रेस क्लब खरोरा के सदस्य ने भाग लिया। (Tibetan Border Police Force) 

वहीं उप प्रधानाचार्य, भरत देवांगन राजकीय स्कूल खरोरा, ग्रामसभा, मुडपार, माठ एवं तिल्दा के ग्रामप्रधान, बल पदाधिकारी एवं हिमवीर परिवार की महिलाओं एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया। अंत में स्कूली बच्चों के लिए हथियार प्रदर्शित किए गए और उन्हें भविष्य में बल का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया गया। इसी के साथ श्री अशोक कुमार, द्वितीय कमान, 38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए सभी अगंतुकों के प्रति धन्यवाद प्रकट करते हुए प्रदर्शनी का समापन किया गया। (Tibetan Border Police Force) 

Back to top button
error: Content is protected !!