Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में लाल आंतक पर शिकंजा, भाजपा नेता की हत्या करने वाले 4 नक्सली गिरफ्तार

Naxalite who killed BJP leader arrested : छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता रतन दुबे हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में चार नक्सलियों को पकड़ा है। चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या कर दी गई थी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले 5 नवंबर को भाजपा नेता की अज्ञात नक्सलियों ने हत्या (Naxalite who killed BJP leader arrested ) कर दी थी। जब वह कौशलनार गांव में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे। रतन दुबे नारायणपुर में भाजपा के जिला अध्यक्ष थे। पुलिस के मुताबिक रतन दुबे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में 13 से नई सरकार, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे विष्णुदेव साय, पीएम समेत कई सीएम होंगे शामिल

बता दें कि रतन दुबे की हत्या (Naxalite who killed BJP leader arrested) की जिम्मेदारी नक्सलियों ने ली थी। नक्सलियों ने पर्चा जारी कर भाजपा नेता की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। नक्सलियों ने पर्चे में लिखा था कि रतन दुबे जनविरोधी नीतियों में शामिल रहे। इसीलिए उन्हें मौत की सजा दी गई है। पर्चा नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी के हवाले से जारी किया गया था।

नारायणपुर जिले के कोशलनार में लगे साप्ताहिक बाजार में विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। भाजपा नेता व जिपं सदस्य रतन दुबे पर नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद जहां क्षेत्र में दहशत का आलम था।

Back to top button
error: Content is protected !!