Google Analytics —— Meta Pixel

CG Bus Fire : चलती बस में अचानक लगी आग, यात्रियों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

CG Bus Fire : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में जगदलपुर से रायपुर जा रही बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। कुछ यात्री जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे, जिससे उन्हें चोट लगी है। घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े :- सुब्रत रॉय की मौत के बाद सहारा के निवेशकों को मिलेगा पैसा? सरकार ने दिया जवाब

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से रायपुर के लिए निकली महेंद्रा ट्रैवल्स की बस केशकाल नेशनल हाईवे-30 पर पहुंची, तभी उसमें अचानक आग लग गई। सभी यात्री जल्दी से बस से बाहर निकले, लेकिन इनमें से कुछ लोग खिड़की से कूदकर घायल हो गए हैं। इन्हें केशकाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। (CG Bus Fire )

लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आग से बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। (CG Bus Fire )

Back to top button
error: Content is protected !!