Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका, महंत रामसुंदर दास ने पार्टी से दिया इस्तीफा

रायपुर। महंत रामसुंदर दास ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे पूर्ववर्ती सरकार में राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष थे। एक बार विधायक भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज, पढ़ें पूरी खबर

बता दें 2023 विधानसभा चुनाव में महंत राम सुंदर दास रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी थे। इस चुनाव करारी हार मिली थी। रिकॉर्ड मतों से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल चुनाव जीते है।

उन्होंने पत्र लिखकर कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बहुत ही विश्वास करके मुझे रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा का प्रत्यासी बनायें सभी कार्यकर्ताओं ने मनसा वाचा कर्मणा कार्य किये परन्तु परिणाम आशा के अनुरूप नहीं रहा और प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों के अन्तर से इस सीट पर पराजय हुई। इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं। कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें।

Back to top button
error: Content is protected !!