Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Chhattisgarh : साय कैबिनेट का 17 दिसंबर को होगा विस्तार, किस विधायक की लगेगी ‘लॉटरी’, मिलेगा कौन सा विभाग

Chhattisgarh : साय कैबिनेट का विस्तार 17 दिसंबर को होगा। एक नई सूची तैयार की गई है। इस सूची के नामों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी सहमति है। फिलहाल ये नाम लिफाफे में बंद हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि खर मास लगने के दिन यानी 17 दिसंबर को साय कैबिनेट के मंत्रियों की शपथ दिलाई जा सकती है। राज्यपाल के दिल्ली से लौटते ही शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

राज्य में दो उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा बने हैं। वहीं पार्टी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को विधानसभा का स्पीकर बना सकती है। दरअसल राज्य में रमन सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। ऐसे में उनके ‘कद’ को देखते हुए पार्टी उन्हें ये जिम्मेदारी दे सकती है। वही नए मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों का नाम लिफाफा में बंद हैं। पुराने नए चेहरों के साथ नए मंत्रिमंडल में जिम्‍मेंदारी मिल सकती है।

बता दें कि राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन अभी दिल्ली प्रवास पर चले गए हैं। राज्यपाल 13 से 17 दिसंबर तक दिल्ली में रहेंगे। 17 दिसंबर को वे वापिस रायपुर लौटेंगे। इसके बाद ही सीएम विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का विस्तार संभव हो पाएगा।

यह भी पढ़े :- Horoscope 16 December 2023 : शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Back to top button
error: Content is protected !!