Google Analytics —— Meta Pixel

कोर्ट परिसर में अंधाधुंध फायरिंग, कैदी की गोली मारकर हत्या, देखें VIDEO

Firing In Court : बिहार की राजधानी पटना में पेशी के लिए जा रहे एक अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात दानापुर में हुई है। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार के रूप में हुई है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दानापुर व्यवहार न्यायालय परिसर में पेशी के लिए ले जाते समय अभिषेक पर हमला किया गया। पुलिसकर्मी की मौजूदगी में हमला होने से मौके पर हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक यह वारदात शुक्रवार दोपहर को हुई। जेल में बंद अपराधी अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार को दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। तभी बदमाशों ने गोली (Firing In Court) मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक बिहटा का रहने वाला था। उस पर कई मामले दर्ज थे। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़े :- लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 18 दिसंबर तक स्थगित

पुलिस ने गोली (Firing In Court) मारने वाले दो शख्स को गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मरने वाला शख्स हिस्ट्रीशीटर था। वह बेऊर जेल में बंद था। उस पर हत्या, रंगदारी समेत अन्य कई गंभीर मामले दर्ज थे।

मृतक अभिषेक उर्फ छोटे सरकार एक सुपारी किलर था। मढौरा के पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा ने उसे अपनी ही बेटी की हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पिछले साल अभिषेक ने पैसे लेकर पूर्व एमएलए की बेटी पर हमला किया था, जिसमें वह बच गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इस केस में वह अपने भाई राहुल के साथ बेऊर जेल में सजा काट रहा था।

Back to top button
error: Content is protected !!