Google Analytics —— Meta Pixel

भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण पर पर पूर्व CM वसुंधरा राजे ने कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर

भाजपा विधायक भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस पर पूर्व CM वसुंधरा राजे ने भजनलाल शर्मा को बधाई दी है। वसुंधरा ने ट्वीट कर लिखा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बीजेपी परिवार के कर्मठ सदस्य भजनलाल शर्मा को हार्दिक बधाई और डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण क रने पर प्रेमचंद भैरवा और दीया कुमारी को हार्दिक शुभकामनाएं।

उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान हमारा परिवार है और इस परिवार की उन्नति एवं खुशहाली ही हमारा लक्ष्य रहा है। विश्वस्त हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में राजस्थान की नई सरकार उन्नति के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ते हुए प्रदेश को विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचाएगी। इधर, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने सचिवालय पहुंचकर पदभार संभाला। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होगी।

राजस्थान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, वसुंधरा राजे, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद थे। इसके अलावा राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी मंच पर मौजूद थे। मंच पर वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अशोक गहलोत एकसाथ बैठे हुए थे। इस दौरान तीनों बातचीत करते और हंसते मुस्कराते नजर आए।

Back to top button
error: Content is protected !!