Google Analytics —— Meta Pixel

Naxalite Encounter : नक्सलियों के कोर इलाके में घुसी फोर्स, मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली

Naxalite encounter  : बीजापुर जिले में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। नक्सली कमांडर दिनेश मोड़ियम और दुला कारम की टीम के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई। फोर्स को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले हैं। जवानों ने कैंप ध्वस्त किया है। मौके से विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े :- रामविचार नेताम बनाए गए प्रोटेम स्पीकर, विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों को दिलायेंगे शपथ

पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली कमांडर और गंगालूर एरिया कमेटी का सचिव दिनेश मोड़ियम, गंगालूर LOS कमांडर दुला कारम पेद्दा कोरमा के जंगल में हैं। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर DRG, STF, बस्तर फाइटर और कोबरा बटालियन के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। रात भर सर्चिंग के बाद जवान सुबह नक्सलियों के इसी कोर इलाके में घुसे। (Naxalite Encounter)

जवानों को आता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरु कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला । बताया जा रहा है कि, दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग निकले। जिसके बाद जवानों ने नक्सली कैंप को भी ध्वस्त कर दिया है। फिलहाल जवान अभी मौके पर ही मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। (Naxalite Encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!