Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व CM भूपेश बघेल को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय गठबंधन समिति के बनाए गए सदस्य

Big Responsibility to Bhupesh: कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए 5 सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है, जिसके मुकुल वासनिक संयोजक होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश सदस्य होंगे। वहीं पार्टी से बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व CM बघेल ने आभार जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय गठबंधन समिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार। 

I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस समिति का गठन किया है। अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को ऐसे समय में कमेटी में शामिल किया गया है जब हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी। बीजेपी ने दोनों ही राज्यों में बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस की हार के बाद से ही दोनों नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका दिए जाने की चर्चा थी। राजस्थान और छत्तीसगढ़ की हार के बाद लोग कयास लगा रहे थे कि पूर्व CM अशोक गहलोत और भूपेश बघेल की राजनीतिक पारी समाप्ति की ओर बढ़ रही है। हालांकि कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी देकर इन सभी अटकलों को गलत साबित कर दिया। (Big Responsibility to Bhupesh )

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजनीति के जादूगर माने जाते हैं। सियासी संकट के दौरान भी उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बचा ली थी। गहलोत की योजनाएं पूरे देश में लोकप्रिय हुईं। कर्नाटक और हिमाचल में कांग्रेस ने गहलोत की योजनाओं को मॉडल की तरह पेश किया था। दोनों प्रदेशों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस उनके अनुभव का लाभ अब लोकसभा में उठाएगी। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल लो-प्रोफाइल नेता हैं। राजनीति में उन्हें साइलेंट किलर के तौर पर जाना जाता है। बघेल का मैनेजमेट अच्छा रहा है। छत्तीसगढ़ में भले कांग्रेस हार गई हो, लेकिन बघेल सरकार के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी देखने को नहीं मिली। इसलिए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। (Big Responsibility to Bhupesh )

Back to top button
error: Content is protected !!