Google Analytics —— Meta Pixel

नंदकुमार साय के इस्तीफे पर सियासत, पूर्व मंत्री भगत ने कहा- कांग्रेस की रणनीति जानने आए थे साय

Bhagat on Nandkumar Sai: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी है। इस बीच वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, जिसे लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने साय के इस्तीफे को प्लानिंग बताया है। उन्होंने कहा कि ये सब भारतीय जनता पार्टी ने एक प्लानिंग के तहत किया था। चुनाव से पहले कुछ लोगों को यहां की रणनीति के बारे में जानकारी लेने के लिए भेजा गया था। यहां के सीक्रेट जानने के लिए लोगों को भेजा था।

यह भी पढ़ें:- राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का हुआ ऐलान, शामी समेत 26 प्लेयर्स को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

प्लानिंग के तहत नंद कुमार साय कांग्रेस की रणनीति के बारे में जानकारी लेने आए थे। चुनाव खत्म होने पर वो फिर वापस जा रहे हैं। वहीं नंद कुमार साय के कांग्रेस छोड़ने पर CM विष्णुदेव साय ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डूबती नैया है। इसलिए सब छोड़कर भाग रहे हैं। उनके विधायक भी छोड़कर भाग रहे हैं। नंदकुमार साय हमारे वरिष्ठ हैं। मार्गदर्शक रहे हैं। उन्होंने हम लोगों को पार्टी में लाया। आगे क्या होगा ये संगठन और अध्यक्ष का विषय है। बता दें कि 1 मई 2023 को नंदकुमार साय ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने तब भाजपा से दिए इस्तीफे में लिखा था कि मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मेरी गरिमा को लगातार ठेस पहुंचाई जा रही है, जिससे मैं आहत महसूस कर रहा हूं। बहुत गहराई से विचार करने के बाद मैंने बीजेपी में अपने सभी पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। (Bhagat on Nandkumar Sai)

8 महीने पहले जॉइन की थी कांग्रेस 

बता दें कि आदिवासी नेता ने 8 महीने पहले ही कांग्रेस जॉइन की थी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच कहा जा रहा है कि इसके बाद साय ने पार्टी छोड़ने का मन बनाया है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद साय तब CM रहे भूपेश बघेल के साथ कई कार्यक्रम में दिखते थे। उन्हें CSIDC में अध्यक्ष का पद दिया गया था। अब खबर है कि भाजपा के नेता साय से संपर्क में हैं। चर्चा है कि नंदकुमार साय से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि साय के इस्तीफे से कांग्रेसी नेता भी अनजान थे। 1 मई 2023 को नंदकुमार साय ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। (Bhagat on Nandkumar Sai)

Back to top button
error: Content is protected !!